RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : स्कूली लङकियों को दी गई नये कानून की जानकारी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 1 अगस्त। भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना के थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने स्कूली लङकियों को नये कानून की जानकारी दी। लड़कियों को नये कानून की जानकारी देने और जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने दियारा उच्च विद्यालय, करनामेपुर की बच्चियों को
नये कानून से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चियों को नये कानून की जानकारी होने से लड़कियाँ किसी तरह की हिंसा और शोषण का शिकार होने से बचेंगी। कानून की जानकारी होने से बच्चियों को कोई गुमराह नहीं कर सकेगा। स्कूली बच्चियाँ अनजान और भोली भाली होती हैं। उन्हें कोई झांसा देकर और बहला फुसला कर गलत कार्य करा सकता है। कानून की जानकारी होने से बच्चियाॅ सतर्क रहेंगी और ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आयेंगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, पीएसआई मधु कुमारी, उच्च विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, महिला सिपाही,अन्य थानाकर्मी सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चियाँ उपस्थित थीं।

Related posts

मैं दिल तुम धड़कन’ के नए एपिसोड में देखिए एक भावुक सफर।

rktvnews

पटना:मध्यप्रदेश के जदयू प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल की राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा से भेंट।

rktvnews

युथ हास्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भोजपुर शाखा की बैठक आयोजित।

rktvnews

अगले विधानसभा चुनाव में बिहार में इतनी मजबूती से चुनाव लडेंगे कि लालू-नीतीश जैसे नेताओं के दांत खट्टे हो जाएंगे, मुझे धकिया दें इनके बस की बात नहीं: प्रशांत किशोर

rktvnews

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को नितिन नबीन ने दी बधाई व शुभकामनाएं।

rktvnews

दरभंगा:केवटी के छतवन पंचायत में डी.एम. के नेतृत्व में जन-संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment