RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान 7 अगस्त तक चलेगा।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )31 जुलाई।समाहरणालय स्थित जिला जन-संपर्क कार्यालय दरभंगा से मंगलवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के संबंध में फेसबुक लाइव किया गया।
जिला प्रशासन के फेसबुक पेज से आयुष्मान भारत के डिजिटल कोऑर्डिनेटर आदर्श ने लाइव के माध्यम से आयुष्मान कार्ड से संबंधित विस्तृत जानकारी दिया।
उल्लेखनीय है कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु दिनांक 18 जुलाई 2024 से दिनांक 31 जुलाई को विस्तारित किया गया अब लाभुक सात अगस्त 2024 तक विशेष अभियान के तहत आवेदन कर सकते हैं।
जिले के हर राशनकार्ड धारी का अपना आयुष्मान कार्ड सात अगस्त 2024 तक बनना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी स्वयं लगातार आयुष्मान कार्ड को लेकर बैठक कर रहे हैं।
आयुष्मान भारत के डिजिटल कोऑर्डिनेटर आदर्श ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जिलेवासियों को संबोधित किया।
आदर्श के द्वारा जिलेवासियों के कमेंट के माध्यम से उनके प्रश्नों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के तहत लगभग 800 रोगों की इलाज की सुविधा है। दरभंगा जिले में 29 चयनित अस्पताल है, जहां विभिन्न रोगों का सफलतापूर्वक इलाज कराया जा सकता है। चयनित अस्पतालों की सूची इसके साथ अंकित है।
दरभंगा जिला अंतर्गत कुल 08 लाख 17 हजार 528 परिवारों में 35 लाख 99 हजार 084 सदस्यों का कार्य निर्गत होना है।
उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के तहत कुल 11 लाख 06 हजार 151 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है शेष बचे हुए लाभार्थियों का उक्त योजना अंतर्गत कार्ड विनिर्माण का संचालन प्रत्येक पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकान पर CSC VLE के माध्यम से होना है। कार्ड निर्माण हेतु लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा।
आयुष्मान कार्ड से संबंधित परामर्श फेसबुक लाइव का संचालन उपनिदेशक जनसंपर्क दरभंगा प्रमंडल दरभंगा सत्येंद्र प्रसाद ने किया।

Related posts

डीआरआई ने मिजोरम में मादक पदार्थ तस्करी को विफल किया, 9.72 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त की, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में वन्यजीवों के पुर्नवास के लिए हुआ एमओयू।

rktvnews

बिहार:तरारी से जन सुराज के उम्मीदवार पर बोले PK ,हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, इसका पहला उदाहरण सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह हैं।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-हॉर्न का प्रयोग न करने की अपील की,कहा इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का है खतरा।

rktvnews

भोजपुर:वैदिक रीति से मना गृहस्थ गुरु डॉ शशि बाबा का 25वाँ विवाह वर्षगांठ महोत्सव।

rktvnews

दुर्ग: कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने ली नोडल अधिकारियों की द्वितीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment