RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा-

“हमारे निशानेबाज हमें निरंतर गौरवान्वित करते रहे हैं। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। भारत बेहद प्रसन्न है।
मनु के लिए यह लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। #Cheer4Bharat”

Related posts

रामगढ़: उपायुक्त ने रांची के मेदांता हॉस्पिटल में प्रखंड विकास पदाधिकारी(रामगढ़ सदर) जयंत जेरोम लकड़ा को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को बधाई दी।

rktvnews

दुमका:रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सुबह ए झारखंड कार्यक्रम के तहत स्ट्रीट डांस का आयोजन — पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों से झारखंड की झलक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नेताओं ने गुरुद्वारा सिंह सभा में वीर बालकों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 जुलाई 26

rktvnews

परिवार के भीतर यौन शोषण के शिकार बच्चों को समर्थन और समझ की जरूरतः जस्टिस हिमा कोहली

rktvnews

Leave a Comment