RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सोन नहर मे पानी छोड़ो,बंद पड़े सभी सरकारी बोरिंग चालू करो : क्यामुद्दीन अंसारी

 

कृषि आधारित भारत की अर्थव्यवस्था के प्रति सभी है मौन।

आरा विधायक को नही है चिंता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 27 जुलाई।आज एक प्रेस ब्यान जारी कर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा की खेती चौपट होने के कगार पर है।धान की खेती के लिए रोपनी का समय है और आरा की सोन नहरें सुखी है।वर्षा नहीं होने से खेती किसानी खतरे मे है।
भाकपा माले नेता ने कहा कि इस खेती के मौसम मे अब तक सोन नहर मे पानी नहीं छोड़ना बिहार सरकार की खेती और किसानी के प्रति लापरवाही व नाकामी का संकेत है।क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नीतीश सरकार मध्य प्रदेश से अपने कोटे का पानी नहीं मांग पा रही है।भाकपा माले नेता ने आरा के भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह पर आरोप लगाया की वे इस खेती -किसानी के मौसम मे चुप है तथा सो गये है।भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा प्रखंड के प्रायः सभी सरकारी बोरिंग बंद है इसमे जमीरा,अलीपुर सहित कई गांवों के बोरिंग की दीवारें ढह गई है तथा अधिकांश बोरिंग के मोटर जल गये है। आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्र से गायब है और सो गये है उनकी जबान पर ताला लग गये है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि किसान अपनी खेती -किसानी पर आए संकट को देख कर चिंतित है, परेशान है दुखी है।
माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बिहार सरकार और नहर विभाग के अधिकारी से पुरजोर तरिके से मांग की कि यथाशीघ्र सोन नहरों मे पानी छोड़ें तथा सभी सरकारी बोरिंग के जले हुए मोटर को बदल कर बोरिंग चालू किया जाय। क्यामुद्दीन अंसारी ने बिजली विभाग के ए.सी.से मांग की कि ग्रामीण इलाके मे बिजली की आपूर्ति वोलटेज के साथ बढ़ाई जाय।

Related posts

भोजपुर:प्रो अक्षयवर सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:जिला स्तरीय उड़नदस्ता के द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा में सेंट्रल बैंक का मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

हरियाणा:दोस्ती या मौत की सैर: युवाओं की असमय विदाई का बढ़ता सिलसिला।

rktvnews

चतरा:दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

डॉ दंपत्ति ने रेड क्रॉस को दान किया एसी! रेडक्रॉस सोसायटी में सेवा का सुअवसर मिला:सर्जन डा विजय गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment