RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 26 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि यह भारत के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।
श्री मोदी ने आगे कहा कि चराइदेव स्थित मोइदम गौरवशाली अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, जो पूर्वजों के प्रति अत्यधिक श्रद्धा रखती है।
उपरोक्त यूनेस्को विश्व धरोहर सूची के बारे में एक्स पर यूनेस्को की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा;

“भारत के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात!

चराइदेव स्थित मोइदम गौरवशाली अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, जो पूर्वजों के प्रति अत्यधिक श्रद्धा रखती है। मुझे आशा है कि अधिक संख्या में लोग महान अहोम शासन और संस्कृति के बारे में जानेंगे।
प्रसन्नता है कि मोइदम #WorldHeritage सूची में शामिल हो गए हैं।”

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले, ऐपवा और आइसा की जांच टीम पहुंची पीरो, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

सीबीएसई परिणाम 2023-24 में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

rktvnews

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: लोकसभा चुनाव को ले तरारी विधानसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठक।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment