RK TV News
खबरें
Breaking News

डाक जीवन बीमा के ड्राइव में भोजपुर अव्वल।

भोजपुर डाक प्रमंडल ने एक दिन में किया 100 लोगो का 5 करोड़ का बीमा : डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा

399 में 5 लाख और 699 में मिलेगा 10 लाख का बीमा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से ले सकते है “दुर्घटना बीमा सुरक्षा” का लाभ।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जुलाई।आज के दौर में जहाँ बीमा कंपनियों द्वारा महंगे प्रीमियम दर पर बीमा करवाया जा रहा है वहीँ डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा लाभार्थियों को महज 399/- एवं 699/- रुपये के प्रीमियम पर वर्ष में क्रमश: 05 और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए भोजपुर डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि लाभार्थी को इस दुर्घटना बीमा का लाभ लेने के लिए अगले वर्ष बीमा को पुन: रिन्यू करना होगा।उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ है उनके लिए यह बीमा विशेष रूप से लाभकारी होगा।18 से 65 वर्ष की आयु के लोग यह “दुर्घटना बीमा सुरक्षा” इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से करवा सकेंगे | इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और विभिन्न बीमा कंपनियों के मध्य हुए एग्रीमेंट के तहत यह सुविधा लाभार्थी को दी जाएगी, इस बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक/पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद या पैरालाइज्ड होने पर क्रमश: पांच एवं दस लाख रुपये तक का कवर मिलेगा।
भोजपुर डाक प्रमंडल में डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान बनाते हुए पुरे बिहार राज्य में डाक निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा चलाये गए विशेष अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है | डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि 24 जुलाई को डाक निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा देशभर में डाक जीवन बीमा का ड्राइव चलाया गया जिसमें भोजपुर डाक प्रमंडल ने इस एक दिन में लगभग 100 लोगों का 5 करोड़ का बीमा किया है। इस ड्राइव में केशव पाण्डेय, आदित्य नारायण, जिंतेंद्र तिवारी , काजल कुमारी एवं अफरोज आलम ने सर्वाधिक प्रदर्शन कर पूरे राज्यभर में भोजपुर को प्रथम स्थान प्राप्त करवाया।डाक विभाग ने इस अभियान में बीमा हेतु लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आज के इस दौर में जीवन बीमा कितना महत्वपूर्ण है।

 

Related posts

29,30, 31 मार्च को पटना में लगेगा देश भर के साहित्यकारों का महाकुंभ, साहित्य सम्मेलन प्रयाग के 75वें राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ आयोजित होगा बिहार का 43वाँ महाधिवेशन! डा रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में गठित हुई 63 सदस्यीय स्वागत समिति ।

rktvnews

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कलक्ट्रेट सभागार में ली समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार: इसरो के सहयोग से आपदाओं से और मजबूती से लड़ेगा बिहार।

rktvnews

पटना:प्राच्य-साहित्य के महान अध्येता और साहित्य-ऋषि थे राम नारायण शास्त्री : प्रेम कुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले लोकतंत्र सेनानी संघ के पदाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment