RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

शाहपुर में आयोजित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर मे वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा नेता शंभू शरण मिश्र तथा मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को सभी लोगों को बताने को कहा ताकि मोदी सरकार के विकास कार्य की जानकारी आम लोगों को हो सके। प्रदेश भाजपा नेता शम्भू शरण मिश्र ने केन्द्र सरकार द्वारा पेश बजट में बिहार को सौगात के रूप में विशेष पैकेज की बड़ी राशि देने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास के पथ पर अग्रसर होगा तथा तरक्की करेगा। जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार मिश्र तथा पूर्व उप प्रमुख कमलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ लिट्टी चोखा का भोज हुआ। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दुर्गा राज, भाजपा नेता सत्यवान ओझा, शंभू शरण मिश्र, नरेंद्र तिवारी, दिनेश मिश्र, सतीश कुमार भट्ट, ललन यादव, भरत तिवारी उर्फ विरजू, मंगलाचरण तिवारी, तुषार कांत तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, हृदयानंद तिवारी, गणेश सिंह, अशोक राय, विश्वंभर उपाध्याय, प्रेमशंकर ओझा, भालचन्द सिंह, डा सीएम पांडेय, कमलेश सिंह सहित कई नेता, कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

पंचायत सरकार भवन का निर्माण शीघ्र हो :भाई दिनेश

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उतर प्रदेश के देवरिया में किया किसान मेले का उद्घाटन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में चार धाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता भाई-बहन को राजद नेता रामबाबू सिंह ने किया सम्मानित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment