RK TV News
खबरें
Breaking News

दुकानदारों के नामों का खुलासा करने संबंधी भाजपा सरकारों के आदेश को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्थगित करने का स्वागत।

RKTVNEWS/पटना(बिहार )22 जुलाई। लोकतांत्रिक जन पहल ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारों के द्वारा कांवर यात्रा की आड़ में जारी समाज में भेदभाव फैलाने वाली, संविधान और लोकतंत्र विरोधी आदेश को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया है और इस बात कि कठोर निंदा की है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी भाजपा सरकारों ने कोई सबक नहीं सीखा है।
आज यहां जारी बयान में लोकतांत्रिक जन पहल ने कहा है कि भाजपा को न तो इस देश की साझी संस्कृति व परंपरा की समझ है और न हिन्दू लोक धर्म की । उसका अस्तित्व ही ब्राह्मणवाद और मुस्लिम विरोध पर टिका है। साम्प्रदायिक फासीवाद भाजपा के खून में है ।
लोकतांत्रिक जन पहल ने कहा कि कांवर यात्रा मार्ग में दुकानों, ठेलों और खोमचों वालों के नामों व कर्मचारियों के नामों का खुलासा करने के आदेश से भाजपा एक तीर से कई निशाना साधना चाहती है। प्रकट तौर मुसलमान निशाने पर दिखते हैं । लेकिन सच तो यह है कि दलितों-पिछड़ों को भी निशाना बनाया गया है। सवर्ण जातियों के लोग छूआछूत बरतते हुए दलितों-पिछड़ों से सामान खरीद का बहिष्कार करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों का यह आदेश खुलेआम धर्म और जाति के आधार पर छूआछूत और भेदभाव को बढ़ावा देने का पक्षधर है जो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है।

Related posts

भोजपुर:शोध पत्रिका “इंडियन सोशल एंड साइकोलॉजिकल स्टडीज” का विमोचन।

rktvnews

जगजीवन राम

rktvnews

मध्यप्रदेश: उमरिया:10 हाथियों की मौत को ले वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटना स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: 12 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

बागपत : तहसील बड़ौत में प्रथम कृषक सुविधा केंद्र का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:नाबालिग महादलित के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले को स्पीडी ट्रायल चला दी जाए फांसी :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment