RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:जिला स्तरीय महिला व पुरुष रेड रिबन मैराथन प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई।21 जुलाई को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्नातकोत्तर विभाग ,वी के एस यू इकाई के द्वारा एच.आई.वी. एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रेड रिबन मैराथन ( ५ किमी) प्रतियोगिता का आयोजन समन्यवक डा साधना रावत के नेतृत्व में किया गया। इन्होंने बताया कि यह आयोजन एचआईवी एड्स के बारे में आम युवा युवती सबको जागरूक बनाने के उद्देश्य से किया गया। इस रोग से बचाव के लिए जागरूकता अति लाभ दायी है ।
प्रतियोगिता महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग दोनों वर्ग में आयोजित की गई।
महिला वर्ग में सोनी कुमारी, पुत्तुल कुमारी , प्रियंका राय , चंचल कुमारी , रितुराज , का चयन जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता के लिए किया गया ।वहीं पुरुष वर्ग में राहुल कुमार, रितेश कुमार पासवान , अनिकेत गुप्ता तथा प्रिंसराज का चयन जिला स्तर के लिए किया गया ।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रो. डी. एन. चौधरी पूर्व कार्यक्रम समन्वयक एवं पूर्व विभागाध्यक्ष , प्राकृत एवं जैनशास्त्र विभाग रहे। कार्यक्रम में रा.से.यो. की समन्वय डा. साधना रावत ने स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित किया । स्नातकोत्तर विभाग इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डा.अंकिता मिश्रा ने एच. आई. वी .एड्स के उन्मूलन में रेड रिबन क्लब के प्रयासों की सराहना की ।इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों के स्वयं सेवक विद्यार्थियों ने सक्रिय योगदान दिया। इनमें अंजली कुमारी, आकाश कुमार, सतीश कुमार, चन्दन कुमार, आंचल कुमारी, दिव्या कुमारी , धर्मेंद्र कुमार प्रमुख रहे ।

Related posts

उज्जैन:तारामंडल में बच्चे कलेक्टर संग चलें अनंत अंतरिक्ष की उड़ान पर।

rktvnews

श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ के कपाट बंद होने के बाद दोनों धामों में सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तैनाती।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात!दिसम्बर में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन हेतु किया आमंत्रित।

rktvnews

भोजपुर:मुनिश्री विशल्य सागर जी के सानिध्य में वात्सल्य दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोपाल:भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधान परिषद् की कारा सुधार समिति ने किया मंडल कारा आरा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment