RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा चयनित खिलाड़ियों को 90वीं बिहार राज्य सीनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया रवाना।

RKTVNEWS/दरभंगा(बिहार )19 जुलाई।दरभंगा जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा चयनित खिलाड़ियों को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स कंकड़बाग में आयोजित 90वीं बिहार राज्य सीनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए गुरूवार को दरभंगा रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया।
इसी के साथ सचिव यशपाल कुमार एवं अध्यक्ष डॉ.महताब आलम द्वारा सभी खिलाड़ियों के हौसला अफजाई के रूप में जर्सी देकर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दिया।
उन्होंने बताया कि दरभंगा की ओर से 45 सदस्य खिलाड़ियों का दल भाग लेगा ।भाला फेक में सैयद अहसान मेहंदी एवं मुकेश कुमार ,गोला फेक में वर्षा रानी एवं तनु मिश्रा,चक्का फेक में प्रीती बाला एवं आस्था रश्मी,हेप्टैथ्लान में सूर्या प्रकाश रॉय एवं सनी कुमार रॉय,पेंटाथ्लन में आदित्य चौधरी ट्रायऐथ्लान में प्रतिभा छोटी एवं अविनाश कुमार एवं अन्य सभी खिलाड़ी इस खेल के लिए चयनित किए गये है एवं टीम प्रशिक्षक के रूप में दिनकर कुमार साथ ही टीम मैनेजर के रूप में श्रुति सिंह को नियुक्त किया गया है।
वरीय संयुक्त सचिव विकास मिश्रा ने उम्मीद जताई है कि पिछले वर्ष हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिस तरह से प्रदर्शन किया गया उससे बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।, इस टीम को चयनित कर बेहतर तरीक़े से प्रशिक्षित किया गया है।
दरभंगा जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ.माहताब ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया साथ ही इस मौके पर संरक्षक रविंद्र सिंह एवं आशीष कुमार,संयुक्त सचिव अमित कुमार,अभिनव आनंद ,आकांक्षा साथ ही खेल प्रेमी राजेश कुमार, संजीव कुमार मौजूद थे।
सभी एथलीटों को संघ के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गई।

Related posts

नेशनल ज्योग्राफिक की ‘बिली एंड मौलीः एन ओटर लव स्टोरी’ 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उद्घाटन फिल्म होगी।

rktvnews

भोजपुर: आपराधिक घटनाओं को ले आम आदमी पार्टी ने एस पी को दिया सुझाव सह मांग पत्र।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण।

rktvnews

भोपाल:दुष्यन्त की तीन कहानियों का साहित्यकारों ने किया पाठ।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका खैरागढ़ महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

बिहार:भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment