RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

रायपुर : अवैध रूप से भंडारण करने पर 500 बोरी जैविक खाद जप्त।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)16 जुलाई।गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में उर्वरक निगरानी टीम द्वारा छापामारी के दौरान पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरखोर में अवैध रूप से भंडारण करने पर 500 बोरी जैविक खाद जप्त किया गया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने एवं अवैध भंडारण की जांच-पड़ताल एंव कार्रवाई के लिए टीम गठित किया गया है।
जांच दल ने आज ग्रामीणों द्वारा प्राप्त सूचना पर ग्राम सरखोर में छापामार कार्यवाही किया, जहां सहसराम के घर पर मेसर्स संतोष राठौर पेंड्रा द्वारा अवैध रूप से 500 बोरी जैविक खाद का भंडारण कराया जा रहा था। मौके पर कृषि विभाग की टीम द्वारा आवश्यक पूछ-ताछ कर दस्तावेज मांगा गया। समाधान कारक उत्तर एवं दस्तावेज नहीं देने के कारण उर्वरक नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत 500 बोरी खाद को जप्त कर घर में ही सीज कर दिया गया है। इस कार्यवाई में कृषि विभाग के उप संचालक सत्यजीत कंवर, अनुविभागीय अधिकारी एस एस आर्माे और उर्वरक निरीक्षक हेमंत कश्यप शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:लाखा +2 विद्यालय, बरनी में प्रस्तावित नए डिग्री महाविद्यालय से संबंधित कार्यों का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत में वृहद रोजगार मेला 12 नवम्बर को, ढाई हजार से अधिक पदों पर सैकड़ों कंपनी करेंगी योग्य अभ्यर्थियों का चयन।

rktvnews

जिले मे हो रहे अपराधिक घटनाओ पर भाजपा मे आक्रोश! आंदोलन करने की चेतावनी।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम दौसा राजस्थान के लिए रवाना।

rktvnews

भौतिक-कामनाओं की पूर्ति हेतु हुई थी ‘माँ मनोकामना’ की स्थापना : माँ विजया

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment