RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: कदम प्रोग्राम के अंतर्गत लक्ष्मणपुर मध्य विद्यालय में बच्चों ने निकाली रैली।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 15 जुलाई। आज मध्य विद्यालय लक्ष्मणपुर में हुमना पीपल टू पीपल इंडिया कार्यक्रम का आयोजन मध्य विद्यालय लक्ष्मणपुर के संयुक्त तत्वाधान में कदम प्रोग्राम के अंतर्गत प्रवेश उत्सव विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। अभियान को ले लक्ष्मणपुर में रैली निकाली गई जिसको मध्य विद्यालय लक्ष्मणपुर मुफस्सिल आरा के प्रधानाचार्य मोहम्मद शमीम इकबाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से विद्यालयों में सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। रैली में बच्चों ने खुशबू हो हर फूल में ,हर बच्चा स्कूल में…जितने फूल माला में हर बच्चे पाठशाला में अब करना है हमें पढ़ाई ….मत करवाओ हमसे कमाई… कोई न छूटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार… सबको पढ़ाये आगे बढ़ाए … आदि के स्लोगन से लिखी तख्तियां हाथों में लेकर गांव के विभिन्न गलियों में घूम घूम कर नारे लगाए।हुमना पीपल टू पीपल इंडिया के डीपीएम ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश संख्या बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही स्कूल के हरे भरे और स्वच्छ प्रांगण विभिन्न अवसरों पर आयोजित दिवसों पर अभिभावक को अपने बच्चों को प्रत्येक दिन स्कूल भेजने के लिए आग्रह किया गया कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मध्य विद्यालय लक्ष्मणपुर के रविंद्र कुमार (शारीरिक शिक्षक) , अजय कुमार ,मोहम्मद अरशद ,कुसुम कुमारी, मनीषा कुमारी तथा ह्यूमना पीपल टू पीपल इंडिया से माधव सिंह ,रणजीत सिंह कुशवाहा, श्रवण अनामिका, बंदना आदि शामिल थे।

Related posts

राजस्थान:राज्यपाल ने सीकर में जिला समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

गिरीडीह:14 से 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सेवा सप्ताह” का किया जा रहा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद को प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने अपनी दस सूत्री मांग पत्र को किया सुपुर्द।

rktvnews

फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

महेंद्रगढ़:पर्यवेक्षकों ने की पीओ डायरी तथा दस्तावेजों की स्क्रुटनी।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा की दिलाई गई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment