RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा एवं उदवंतनगर का सघन दौरा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई। शुक्रवार को एसीएमओ भोजपुर ,डॉ के एन सिन्हा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,आरा एवं उदवंतनगर का परिवार कल्याण कार्यक्रम हेतु औचक निरीक्षण किया।आरा में कोई चिकित्सा पदाधिकारी नहीं मिले, सिर्फ दो आयुष चिकित्सा पदाधिकारी कार्य करते मिले। ज्ञात हुआ कि आरा में 11 जुलाई को कोई स्वास्थ्य मेला नहीं लगा था। डॉ सिन्हा ने किसी दिन बीडीओ तथा सीओ उनके कर्मचारी तथा पंचायत समिति के लोगों के साथ एक मेले का आयोजन करने को कहा जिसमें सभी लोगों को जागरूक किया जाए। क्षेत्र की सभी आशा और एएनएम, योग्य दंपति की सूची बना ले। सभी को कुछ ना कुछ स्थाई या अस्थाई परिवार कल्याण विधि का प्रयोग करने के लिए जरूर सहमत करें। अपना पिछला रिकॉर्ड सुधारने के कई निर्देश दिए गए।इसके बाद डॉ केएन सिन्हा उदवंतनगर ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ।जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अभिषेक एवं डॉ चेतना ड्यूटी करती हुई पाई गई ।उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारी की उपस्तिथि पंजी को देखा। सभी कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि द्वार पर ही टेबल पर परिवार कल्याण विधि की कई तरह की सामग्रियां पर रखी थी। और आने जाने वाले लोगों को परिवार कल्याण विधि की जानकारी दी जा रही थी। एसीएमओ डॉ सिन्हा ने कहा कि आप सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी समय से रहेंगे तभी तो कोई कार्य होगा खासकर परिवार कल्याण की उपलब्धि अच्छी होगी। उदावंत नगर में भी बीडीओ व सीओ साहब की अनुपस्थिति के कारण परिवार कल्याण मेला नहीं लगा । मेला बाद में लगाया जाएगा । एसीएमओ डॉ सिन्हा ने प्रभारी को निर्देश दिया जल्द मेले का आयोजन करें और रोज रोज लोगों को अवगत करा अधिक से अधिक परिवार नियोजन की उपलब्धि को हासिल करें।निरीक्षण के समय एसीएमओ के साथ थे, सुधीर कुमार सिंह, पंकज कुमार यादव और सोनेलाल जी।

Related posts

भोजपुर:बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा पूर्ण सफल : डा शशि कुमार सिंह

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति ने परिसदन भवन में बैठक।

rktvnews

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के चार अधिकारियों ने फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज़ में 43वें विश्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य खेलों में इतिहास रचा।

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आज दिल्ली में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सभी विभागों के पदाधिकारी एवं मुखिया के साथ की बैठक।

rktvnews

आरा के उजियार टोला में डायरिया पीड़ित इलाकों का भाकपा-माले नेताओं की टीम ने किया दौरा! समुचित व्यवस्था नहीं देख जताया क्षोभ।

rktvnews

Leave a Comment