RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बक्सर:खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)10 जुलाई।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अंतर्गत अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध सी0एम0आर0 (चावल) जमा करने की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अधिप्राप्ति धान के विरूद्ध अब तक मात्र 87 प्रतिशत ही सी0एम0आर0 (चावल) की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम के गोदाम में किया जा सका है। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर को निर्देश दिया गया कि सभी समितियों से खरीद किये गये धान की मात्रा के अनुरूप सम्बद्ध मिलों से दिनांक 15 जुलाई 2024 तक चावल प्राप्त कर निश्चित रूप से राज्य खाद्य निगम बक्सर में शत प्रतिशत जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। दिनांक 15 जुलाई 2024 तक अगर सी0एम0आर0 जमा नहीं होता है तो संबंधित पैक्सों/व्यापार मंडल एवं राईस मिल के विरूद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव देना सुनिश्चित करेंगे ताकि संबंधित पैक्स/व्यापार मंडल एवं राईस मिल के विरूद्ध अपेक्षित कार्रवाई की जा सकें।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि वर्तमान में सबसे अधिक राजपुर प्रखंड में 83 लॉट तथा नावानगर प्रखंड में 54 लॉट सी0एम0आर0 जमा करना शेष है, जो चिंताजनक विषय है। स्पष्ट है कि संबंधित प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा सी0एम0आर0 जमा नहीं हो पाया है। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि दोनो प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर विभाग को भेजा जाय।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर को निर्देश दिया गया कि निर्धारित तिथि तक सी0एम0आर0 जमा कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरूद्ध भी गंभीर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:सीएम हेल्पलाइन का गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में निराकरण किया जाए सुनिश्चित : शिवम वर्मा

rktvnews

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने समुद्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

चक्रवात दाना के मद्देनजर आपातकालीन ऑपरेशन के लिए भारतीय नौसेना की तैयारी।

rktvnews

बिहार: मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

अंतरिक्ष की कल्पना

rktvnews

टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत तुर्की के एंटाल्या में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के प्रशिक्षण के लिए धन उपलब्‍ध कराया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment