RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा विधानसभा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थल परिवर्तन, नाम में संशोधन को लेकर सभी राजनितिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)04 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में निर्वाचन प्री रिवीजन गतिविधि के तहत मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण/रि-अरेंजमेंट/जर्जर मतदान केन्द्र का भवन/नाम परिर्वतन से संबंधित बैठक राजनितिक पार्टी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में की गई।
बैठक में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के वैसे मतदान केन्द्र जो जर्जर स्थ्तिि में है और जहां मतदाताओं को लंबी दूरी तय कर मतदान करने जाना पड़ता है, वैसे मतदान केन्द्र जो सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लावालौंग प्रखण्ड में 02, सिमरिया प्रखण्ड में 04 एवं ईटखोरी प्रखण्ड में 01 कुल 07 मतदान केन्द्र स्थित है जिसका स्थल परिवर्तन किया जाना है तथा टण्डवा प्रखण्ड के 01 मतदान केन्द्र जिसका नाम में संशोधन शामिल है। वहीं चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 मतदान केन्द्र है जिसका स्थल परिवर्तन तथा एक मतदान केन्द्र का नाम में संशोधन किया जाना है। उक्त के संदर्भ में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमती दी। उक्त प्रस्ताव को मंत्रीमंडल रांची निर्वाचन आयोग को भेजने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमारी वेदवंती, सभी राजनितिक दल के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

नही रहे सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन उपाध्याय।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को दिलाई पद की शपथ।

rktvnews

आरा के रमना हनुमान मंदिर में होली पर भक्तों ने गाया फगुआ।

rktvnews

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भारत की विकास यात्रा में स्थिरता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

गढ़वा: “कॉफी विद एसडीएम”में प्रमुख व्यासाइयों ने की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment