RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : यूनिसेफ के सहयोग से स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को मिलेगी गति।

मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा यूनिसेफ।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)03 जुलाई।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए यूनिसेफ को आमंत्रित किया है। इस सहयोग के तहत यूनिसेफ मुख्य रूप से नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।
जुलाई 2024 से जुलाई 2026 तक की इस द्विवर्षीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में इस परियोजना का वृहद क्रियान्वयन किया जाएगा।
यूनिसेफ मुख्य रूप से नवनिर्मित जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में न केवल स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा बल्कि स्वास्थ्य एवं पोषण को प्रभावित करने वाले अन्य घटकों जैसे शिक्षा, स्वच्छता, बाल संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी कार्य करेगा, जिसमें जिला स्तर पर सभी विभाग उचित वित्तीय एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेंगे।
इस परियोजना के माध्यम से सरगुजा संभाग विशेषकर जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यों को गति मिलेगी। बैठक में यूनिसेफ की ओर से प्रभारी राज्य प्रमुख विलियम हैनलोन , स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ गजेंद्र सिंह व पोषण विशेषज्ञ डॉ अपर्णा देशपांडे उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए वाहन चालकों को किया गया प्रेरित।

rktvnews

शहीद की अंत्येष्टि में शामिल हुए भाजपा नेता!अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा हुआ झंडोत्तोलन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:प्रतियोगिता में भाग लेने से मिलता है नया जोश और मनोबल : राज्यपाल

rktvnews

बक्सर:महासंघ (गोप गुट) के राज्य सम्मेलन में निरंजन कुमार सिन्हा -अध्यक्ष, प्रेमचंद कुमार सिन्हा- महासचिव तथा लवकुश सिंह -राज्य सचिव निर्वाचित हुए।

rktvnews

चतरा:भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य राम रघुवंशी का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

Leave a Comment