RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने आज थलसेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 01 जुलाई।लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने आज (1 जुलाई, 2024) सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। वे लखनऊ स्थित मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे।
श्री सुब्रमणि को गढ़वाल राइफल्स में दिसंबर 1985 में कमीशन दिया गया था। उन्होंने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वे संयुक्त सेवा कमान स्टाफ कॉलेज, ब्रैकनेल (यूके) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। श्री सुब्रमणि ने किंग्स कॉलेज लंदन से स्नातकोत्तर की डिग्री और मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की है।
उन्होंने 37 वर्षों से अधिक के अपने शानदार करियर में व्यापक संघर्ष वाले स्थानो और विभिन्न तरह के भू-भाग क्षेत्रों में काम किया है और कई कमांड, स्टाफ और निर्देशगत नियुक्तियों में योगदान दिया है। श्री सुब्रमणि के पास पश्चिमी और उत्तरी दोनों सीमाओं पर परिचालन गतिशीलता का गहन ज्ञान और गहरी समझ है।
राष्ट्र के प्रति उनकी महत्वपूर्ण सेवा के लिए, उनको परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Related posts

भोजपुर:जगदीशपुर विधायक की पत्नी के निधन पर भाजपा नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

रिसर्च मेथाडोलॉजी पर दो दिवसीय स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा कार्यशाला का हुआ शुभारंभ!मनोविज्ञान जीने की कला सीखाती है:कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार

rktvnews

महेंद्रगढ़:डीसी मोनिका गुप्ता ने लिया 40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: चुनाव जीतने के बाद तरारी विधानसभा के किसी भी घर में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे :राजू यादव

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप : बेरथ और आरा एरो की टीम ने लहराया जीत का परचम।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के लगभग 360 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment