RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर क्लेम केश से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)29 जून।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों के निपटारे के लिए क्लेम केश से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ शुक्रवार को समीक्षात्मक बैठक किया।
उन्होंने हर मामले पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि लोक अदालत के महत्व को समझें और तत्परता से क्लेम केश को निपटाने हेतु अपेक्षित कार्य करें।
दावा वादों के निपटारे का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करने के लिए हर-संभव कदम उठाए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि वाद से संबंधित बीमा कंपनी के अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर दावा वादों को निपटारे के लिए तैयार करें।
लोक अदालत पूर्व पक्षकारों के साथ प्रि-काउंसलिंग करना अत्यंत जरूरी है। अधिक से अधिक मामलों में प्रि-काउंसलिंग करायें।
उन्होंने अगले बैठक में समझौता योग्य दावा वादों की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया।
बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रमाकांत, विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव आदि मौजूद थे।

Related posts

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने निंबाहेड़ा में की बिजली, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा।

rktvnews

असामान्य बारिश का मुख्य कारण पेड़ो की अंधाधुंध कटाई:आनंद

rktvnews

राजस्थान:केंद्र व राज्य सरकार का बजट सर्वांगीण विकास व विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट :केंद्रीय मंत्री

rktvnews

बिजली उत्पादन में मिश्रण उद्देश्यों के लिए कोयले का आयात अप्रैल-सितंबर 2024 के दौरान 8.5 प्रतिशत घटा।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:गुरुवार को 13 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

rktvnews

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तरी एवं दक्षिणी बिहार की निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए सम्मिलित।

rktvnews

Leave a Comment