RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर : खरीफ महाभियान-2024 आयोजित! प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में खरीफ महाभियान- 2024 का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आत्मा के उप परियोजना निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं अन्य पदाधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसल के संबंध में जानकारी दी। खरीफ महाभियान के अवसर पर प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को मोटे अनाज ज्वार, मङुआ, सांवा आदि के संबंध में जानकारी दी गई तथा इन फसलों को लगाने पर जोर दिया गया। किसानों को इन फसलों के लगाने और पैदावार से होने वाले फायदों के संबंध में बताया गया। किसानों को प्रति किसान एक एकड़ के लिए 6 किलो ज्वार बीज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रति किसान प्रति एकड़ 4 किलो मड़ुआ का बीज दिया जाएगा। सरकार द्वारा किसानों को सभी मोटे अनाजों पर विशेष छूट दी जा रही है। प्रत्येक क्लस्टर में 25 किसान होंगे। इस अवसर पर मिट्टी जांच करने के संबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि किसान सलाहकार एवं समन्वयक द्वारा मिट्टी की जांच का सैंपल सीधे लैब में भेजा जाएगा। मत्स्य पालन एवं इससे होने वाले फायदों के संबंध में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। खेतों की सिंचाई के लिए ड्रिप एवं स्प्रिंकलर पर 90% की छूट दी जा रही है। मात्र 10% की राशि जमा करके किसान ड्रिप एवं स्प्रिंकलर की खरीदारी कर सकते हैं। इस अवसर पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के वैज्ञानिक कुमार सच्चिदानंद सिंह, सहायक निदेशक, उद्यान दिवाकर कुमार भारती, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडे, ठाकुर दयाल राम, धर्मेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related posts

गांधी इच्छा के विरुद्ध सत्याग्रह में शामिल हुई थी कस्तूरबा।

rktvnews

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने नई दिल्ली में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

सारण:रिविलगंज में 25 फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का हुआ वितरण, सेल्फ केयर की दी गयी जानकारी।

rktvnews

चतरा:भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं SSR 2024 के तहत #PROUDOFMYBLO* थीम पर चलाया गया विशेष अभियान!उपायुक्त ने जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के साथ सेल्फी ले किया उनका उत्साहवर्धन।

rktvnews

उज्जैन:खेल में उम्र का बंधन नहीं, खेल में तनाव मुक्त केरियर बनाने का पुलिस अधीक्षक ने दिया मंत्र।

rktvnews

पुलिस लाइन दरभंगा में फहराया तिरंगा।

rktvnews

Leave a Comment