RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से संबंधित समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)27 जून।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, चतरा द्वारा जानकारी दी गई की मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत सुक्ष्म ऋण, व्यवसाय और वाहन के लिए ऋण दिया जाता है। जिससे योग्य आवेदक इस ऋण के माध्यम से रोजगार कर अपने आय को बढ़ा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत चतरा जिला में अभी तक 134 लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इस पर उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों को ऋण दिया जा चुका है, उसकी जांच प्रखण्ड विकास पदाधिकारी स्तर से करने के बाद ही उसकी दूसरी किस्त की राशि भुगतान करें, साथ ही लाभुकों पर सफलता की कहानी भी बनाने का निदेश दिया। आगे जानकारी दी गयी कि वर्ष 2023-24 के लिए 259 आवेदनों को स्वीकृति उपरांत निगम को भेजा गया है। इस योजना के अंतर्गत सूक्ष्म ऋण 50000/- ( किराना दूकान, कपड़ा दूकान, पान दूकान, सैलुन दूकान इत्यादि), व्यवसाय ऋण-50001/- से 2500000 / – ( किराना दूकान, जनरल स्टोर दूकान, छड़ एवं सिमेंट दूकान, हार्डवेयर दूकान, इलेक्ट्रोनिक दूकान इत्यादी) एवं वाहन ऋण – 50001 /- से 2500000 / – (6 सीट वाले से उपर वाले वाहन जैसे बोलेरो, इनोभा, ट्रेक्टर इत्यादी) दिया जाता है कि जानकारी दी गई। इसपर उपायुक्त ने कहा योग्य एवं पात्रता रखने वाले लोगों को इस योजना का लाभ में यह सुनिश्चित करें। दस्तावेजों व भौतिक सत्यापन के पश्चात ही ऋण देने की कार्रवाई करें।उन्होंने आगे कहा प्रतापपुर प्रखंड के हिंदिया कला में कुछ दिन पहले पंकज बिरहोर की मृत्यु हुई है उनके परिजन को कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
उक्त बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:सेमी-कंडक्टर और चिप-डिजाइन क्षेत्र में विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और निवेशकों के लिए प्रगति के नए द्वार खुलेंगे – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:नगरपालिका उप आम निर्वाचन, 2023 हेतु जारी हुआ अधिसूचना।

rktvnews

BIZAMP – श्री फंड के माध्यम से उत्तर पूर्व क्षेत्र का व्यापार बढ़ाना, दीमापुर, नागालैंड में आयोजित पहला आउटरीच कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग ने श्रीअन्न पर भारत के मानकों की प्रशंसा की।

rktvnews

बिहार : विधायक ने की जवइनिया मे बोल्डर पीचिंग निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment