RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गृहरक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर गृह रक्षक के रूप में नामांकन हेतु जिला चयन समिति की बैठक।

अनुकंपा के आधार पर 10 मृत/स्थाई अपंग गृह रक्षकों के आश्रितों का गृह रक्षक के रूप में किया गया नामांकन।

RKTVNEWS/सारण( छपरा)26 जून।कर्तव्य के दौरान मृत या स्थाई रूप से अपंग गृहरक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर गृह रक्षक के रूप में नामांकन हेतु आज जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक आहूत की गई।
विभागीय प्रावधानों तथा बिहार होमगार्ड रूल्स 1953 में परिभाषित अर्हता के आलोक में 10 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर गृह रक्षक के रूप में नामांकित करने का निर्णय जिला चयन समिति द्वारा लिया गया। नामांकित होने वाले आश्रित सोनी कुमारी, कुणाल गिरी, मंगलम कुमार तिवारी, कुंदन कुमार, सुमित कुमार, अमरजीत कुमार सिंह, अभ्यास गिरी, रितेश कुमार यादव, धीरज कुमार सिंह एवं धीरज कुमार हैं।
चयन समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री 16 मई को रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नव-नियुक्तों को 71 हजार नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे

rktvnews

प्रधानमंत्री 22 और 23 फरवरी को गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय दिखे किसान की भूमिका में।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन अनुकरणीय – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment