RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

नशा मुक्त झारखंड का निर्माण प्राथमिकता।

मादक पदार्थों के विरुद्ध एक-एक व्यक्ति को जागरूक करना लक्ष्य

नशा मुक्त समाज से ही समृद्ध राज्य की परिकल्पना होगी पूरी: चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

रांची /झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)26 जून।मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में नशीली पदार्थ का व्यापक रूप से फैलाव हो रहा है। खास तौर पर मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा विद्यालय, कॉलेज आदि क्षेत्र में युवा वर्ग को नशीली चीजों की लत लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशीली पदार्थों के तस्करों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन द्वारा कई जगहों पर अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। ब्राउन शुगर, गांजा, डोडा आदि मादक पदार्थों की रिकवरी भी हुई है। सैकड़ो की संख्या में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है तथा सप्लाई चेन को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है।

युवा राज्य और देश के भविष्य, इन्हें नशे की चपेट में नहीं आने देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे राज्य और देश के भविष्य हैं। युवाओं को नशा मुक्त रख कर ही समृद्ध प्रदेश का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी परिवार या समाज नशा मुक्त रहकर ही उन्नति की मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। मनुष्य जीवन में नशा नाश का कारण बनता है। नशा शारीरिक खतरा है। नशा से शरीर को क्षति पहुंचती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ग अगर नशे की चपेट में रहेंगे तो उनके जीवन के साथ-साथ राज्य और देश के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी भी हाल में राज्य के युवाओं को नशे की चपेट में नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमसभी लोगों को यह संकल्प और प्रतिज्ञा लेने का दिन है कि स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मादक पदार्थों पर रोक के लिए पूर्णत: संकल्पित झारखंड सरकार.. पुस्तक का अनावरण भी किया गया।
मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में मानव श्रृंखला, साइकिल दौड़, बच्चों का मैराथन दौड़ आदि कार्यक्रम आयोजित की गई।
इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव वंदना दादेल, महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार, डीजी सीआईडी अनुराग गुप्ता, आईजी सीआईडी, डीआईजी रांची, उपायुक्त रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी ने फहराया तिरंगा!15 अगस्त को सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल करेंगे ध्वजारोहण।

rktvnews

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) के अंतर्गत विषयात्मक केंद्र (थीमैटिक-हब टी-हब) स्थापित करने के लिए पूर्व-प्रस्तावों का आह्वान किया गया।

rktvnews

चतरा:जिले भर में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत किए जा रहे हैं विभिन्न गतिविधि।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति मैक्रों का कॉल आया।

rktvnews

भोजपुर : बिहार दिवस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बॉक्सिंग टीम हुई सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 मार्च 24

rktvnews

Leave a Comment