RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भोजपुरिया जन मोर्चा ने अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में किया पैदल मार्च दिया धरना।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जून।भोजपुरिया जन मोर्चा भोजपुर इकाई की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी भोजपुर के समक्ष पांच सूत्री मांग को लेकर धरना एवं पैदल मार्च किया गया। मार्च का नेतृत्व मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोरखनाथ अकेला, प्रदेश अध्यक्ष (दलित प्रकोष्ठ )ललन प्रसाद नट, प्रखंड अध्यक्ष कुँअर पासवान ने किया । पैदल मार्च रेलवे पश्चिमी गुमटी से चलकर जिला समाहर्ता भोजपुर कार्यालय तक हुआ जिसमे सैकड़ों लोग शामिल हुए ।सभी के हाथ मे झंडा और गरमजोशी से नारे लगा रहे थे ।
वोटर पेंशन चालू करो वर्ना कुर्सी खाली करो, तीन डिसमिल जमीन का वादा पूरा करो, आदि।फिर जिला समहर्ता के पास जाकर धरना मे तब्दील हो गया। धरना की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ ललन प्रसाद नट ने किया।
धरना को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी ने कहा कि समाज एवं देश हित मे देश के सभी वोटरों को राष्ट्रीय आमदनी का आधा पैसा सीधे वोटर के खाते मे जाना चाहिए और बंदरबाट वाली योजना को बंद कर दिया जाय।
धरना को सम्बोधित करते हुवे राष्ट्रीय प्रवक्ता गोरखनाथ अकेला ने कहा कि देश के 90 करोड़ वोटरों को बिना भेद भाव किये हर माह दस हजार रुपया दिया जाय और व्यक्तिगत हित वाली लूट योजना को बंद किया जाय। यह वही पैसा है जो सरकार चंदा के बदले धंधा देती है ।इलेक्ट्रॉल बौउंड के माध्यम से 6 हजार करोड़ रुपये देश का लूट लिया गया,साथ ही कई दसको से बने मकान वाली जमीन का पूरा मालिकाना हक दिया जाय।
ललन प्रसाद नट ने कहा कि सरकार बार बार घोषणा करती है कि भूमिहानो को तीन डिसमिल जमीन दिया जायगा उस वादा को सरकार पूरा करे कुछ बासगीत पर्चा बना हुआ है उसे तत्काल बाटा जाए, भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाय।
धरना को सम्बोधित करते हुवे प्रवक्ता विनोद सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची मे शामिल किया जाए। धरना को सम्बोधित करने वालों मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अयोध्या सिंह,सुनीता देवी, श्रद्धा देवी,जिला अध्यक्ष महिला सीता देवी, जिला अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ बक्सर कमलेश नट, जिला अध्यक्ष भोजपुर दलित बिश्वामित्र, चंद्रशेखर पांडे, जिला अध्यक्ष रोहतास, जितेंद्र कुमार,बीरेंद्र पासवान, पिंकी देवी, बिमला देवी मुख्य थे।

Related posts

हिंदी मेरे उर बसे!

rktvnews

शानदार ट्विस्ट के साथ ग्रूमिंग के अनुभव को और बेहतर बनाते हुए, कट एंड स्टाइल सैलून का मथुरा में प्रवेश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार।

rktvnews

बालासोर रेल दुर्घटना के मृतकों को माले ने श्रद्धांजलि दी!रेल मंत्री से इस्तीफे और सक्षम एजेंसी से जांच की मांग की।

rktvnews

भारत और ऑस्ट्रेलिया सहयोगी परियोजनाओं के लिए मिलकर काम करने के साथ ही बाजार पहुंच के मुद्दों को समय पर हल करेंगे।

rktvnews

गया: डीएम पीठासीन पदाधिकारियों को फोन लगा ले रहे मतदान संबंधी उनके द्वारा लिए गए प्रशिक्षण की जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment