RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उज्जैन:राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)23 जून।जिला में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। उज्जैन-आलोट लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज ,उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर टटवाल,नगर निगम सभापति कलावती यादव द्वारा रविवार को पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तर पर शुभारंभ मातृ एवं शिशु चिकित्सालय, चरक भवन पर बजे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने भी बच्चों को अपने हाथों से दवा पिलाई।
इस दौरान जगदीश पांचाल, क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग डॉ. दीपक पिप्पल, स्वास्थ्य सेवाएं उज्जैन संभाग उपसंचालक डॉ. सब्यसाची तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर . के. पाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. सी. परमार, डॉ. निधि जैन सहित सभी गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि भारत शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार वर्ष 2024 में राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के अन्तर्गत 0 से 5 वर्ष उम्र तक के बच्चों को दो बून्द पोलियों की दवा पिलाई गई, विभाग द्वारा इसके लिए सम्पूर्ण जिले में पोलियो बूथ भी स्थापित किये गये हैं।
23 जून को पोलियो की दवाई पीने से वंचित बच्चों को आगामी 24 व 25 जून को घर-घर जाकर पोलियों की दवाई पिलाई जायेंगी। पल्स पोलियो अभियान के दौरान ईंट भट्टे निर्माण स्थल, झुग्गी झोपड़िया एवं घुम्मकड़ आबादी स्थलों पर विशेष ध्यान देकर लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि भारत वर्ष विगत 12 वर्षों पूर्व पोलियो मुक्त हो चुका है, किन्तु विश्व स्तर पर अभी भी पोलियो वायरस का बच्चों मे संक्रमण अभी हमारे आसपास के देशों में विद्यमान है। अतः समस्त माता-पिता, अभिभावकों से अपील है कि अपने 0 से 5 वर्ष उम्र के सभी बच्चों को नजदिकी पोलियों बूथ पर ले जाकर पोलियों की दवाई अवश्य पिलाएं।

Related posts

रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चला रहा है अमझोरा वितरण!कार्यक्रम कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देना सामाजिक दायित्व:सचिव कमलेश तिवारी

rktvnews

दोहा, छंद और चौपाई पर गायन की अनूठी प्रतिस्पर्धा! पुरस्कारों पर खैरागढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का कब्जा।

rktvnews

शाहपुर मे जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 134वां जयंती समारोह, बाबा साहब ने देश ही नहीं, दुनिया को दिखाई राह : मुख्यमंत्री

rktvnews

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment