RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:कविताएं और साहित्य हमे सिखातें है जीवन जीने का तरीका : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)20 जून ।स्कूल चले हम अभियान के तीसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह आज विधार्थियों को शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर पढ़ाने पहुंचे। उन्होंने कक्षा 10 वी के विधार्थियों को रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध वीर रस की कविता कुरुक्षेत्र में युधिष्ठिर और भीष्म पितामह के बीच का प्रसंग पढ़ाया। उन्होंने बताया कि कविता हमे जीवन जीने का तरीका सिखाती है।
कलेक्टर ने बच्चों को कविता के एक सर्ग का पाठ कर सुनाया और रोचक ढंग से प्रत्येक पंक्ति का उदहारण देते हुए कविता का अर्थ समझाया। उन्होंने बताया कि जहां न्याय होगा वहीं शांति और सुशासन स्थापित हो सकेगा। जहां अशांति, अन्याय होगा वहां शांति कभी स्थापित नहीं हो सकेगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि कुरुक्षेत्र कविता से हमें प्रमुख सीख यहां मिलती है हमें अपने जीवन में विनम्रता, सहनशील, करुणा, तप के भाव के साथ शक्ति और सामर्थ्य को भी विकसित करना होगा ताकि हमें न कोई भी दबा सके, न कोई शोषित कर सकें।

छात्र जीवन का भरपूर उपयोग सीखने में करें

कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि छात्र जीवन का उपयोग ज्यादा से ज्यादा सीखने में करें। अपने लक्ष्य का समुचित निर्धारण कर सर्वश्रेष्ठ के भाव से उसे प्राप्त करने के लिए रणनीति बनाएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी रखें। यह छात्र जीवन के प्रमुख चार-पांच साल जिस प्रकार आप जीवन जिएंगे यहां आपके भविष्य की राह निर्धारित करेगी। छात्र जीवन ही वह नीव है जिसमें आप अपना भविष्य कैसा होगा यह तय करते हैं । छात्र हर पल हर क्षण अपने लक्ष्य को पाने के लिए बिना किसी आलस्य, अडचन के प्रयासरत रहे। अपने अंदर समय का सदुपयोग ओर लक्ष्य के प्रति सतत प्रयास और दृढ़ता का गुण धारण करें। निश्चित ही आप सफल होंगे। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर ने किया स्कूल का निरीक्षण

विद्यार्थियों को पढ़ाने से पूर्व कलेक्टर ने उत्कृष्ट विद्यालय का भ्रमण कर उन्होंने यहां विज्ञान के शिक्षकों के संभागीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान प्राचार्य उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय माधवनगर विभा शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

भोजपुर:नई आशा की पहल पर महादलित टोले में 136 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने ओमिक्रॉन-विशिष्ट एमआरएनए-आधारित बूस्टर वैक्सीन जेमकोवैक-ओएम® लॉन्च की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:3 हजार 867 करोड़ रूपये की योजना और निर्माण कार्यों की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर : भीषण गर्मीं के प्रकोप से स्कूली बच्ची हुई बेहोश।

rktvnews

आयुक्त के आवासीय परिसर में आयुक्त के सचिव ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment