RK TV News
खबरें
Breaking News

ग्वालियर:लोकसभा निर्वाचन 2024 – ग्वालियर संसदीय क्षेत्र का चुनाव परिणाम घोषित,भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह विजयी।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश) 05 जून।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार 4 जून को ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के मतों की गिनती की गई। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में शामिल ग्वालियर जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना यहाँ एमएलबी कॉलेज में विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में की गई। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के करैरा व पोहरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती शिवपुरी स्थित माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई। मतगणना पूर्ण होने के बाद कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान द्वारा चुनाव परिणाम घोषित किया गया।
ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण पाठक को 70 हजार 210 मतों से पराजित किया। श्री भारत सिंह कुशवाह को 6 लाख 71 हजार 535 मत और प्रवीण पाठक को 6 लाख एक हजार 325 मत प्राप्त हुए। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती चौहान ने विजयी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रेक्षकगण चन्द्र सिंह इमलाल, कृष्णा आदित्य एवं आई के चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार व अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार एवं जिले के सभी एआरओ भी मौजूद थे।

पूरी पारदर्शिता के साथ खुले स्ट्रांग रूम

मतगणना दिवस को एमएलबी कॉलेज में प्रात:काल लगभग 6.30 बजे सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम पूरी पारदर्शिता के साथ खोले गए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगण, प्रत्याशी और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोले गए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान ने जताया आभार

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने सुव्यवस्थित ढंग से मतगणना सम्पन्न होने पर मतगणना में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस बल, प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा जिलेवासियों के प्रति आभार जताया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

बिहार:नीतीश कुमार और बिहार की सियासत: गिद्धों के बीच एक जिंदा हकीकत।

rktvnews

राजस्थान:”एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान बना जनअभियान हमारी सरकार प्रधानमन्त्री के विश्वास पर खरा उतर रही है :मुख्यमंत्री

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट’ अवॉर्ड से सम्मानित हुआ मध्यप्रदेश।

rktvnews

लोगों की जागरूकता से ही खत्म होगा फाइलेरिया : सिविल सर्जन

rktvnews

रुपये (₹) के चिह्न को लेकर विवाद: भाषा का सम्मान या राजनीति का हथकंडा?

rktvnews

Leave a Comment