RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ पहुंच श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 01 जून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बदरीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों को बदरीनाथ धाम में श्रद्वालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता हेतु बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोकन काउंटर, क्यू मैनेजमेंट, कंट्रोल रूम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। धामों की क्षमता के अनुसार यात्रा संचालित की गई है और अब यात्रा पूरी तरह से व्यवस्थित है। श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्तार से आंकलन कर और धाम में क्षमता के अनुसार यात्रियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बदरीनाथ में पर्याप्त संख्या में होटल एवं ठहरने की क्षमता है। लोगों को सुविधा और सुरक्षा मिले यह हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम सीएस वशिष्ठ, सीओ प्रमोद शाह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, ईओ सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 में सफलतापूर्वक चढ़ने वाले भारतीय सेना के वीर पर्वतारोहियों और एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया।

rktvnews

भोजपुर:महिला संवाद:दीदियों की आवाज, बदलाव की बुनियाद।

rktvnews

भोपाल:SBI द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित कार रैली को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

समस्तीपुर:विश्व मानवाधिकार दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत संचालित आदि सेवा पर्व कार्यक्रम का समापन- 17 से 02 अक्टूबर तक 399 गांवों में किया गया ग्राम सभा का आयोजन, विलेज एक्शन प्लान पर हुई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment