RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बलिया:अकसा फाउंडेशन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान बहुत जरुरी है : स्मृति सिंह

बलिया/ उतरप्रदेश(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 31 मई। लोकतंत्र के महापर्व पर लोकतांत्रिक परम्पराओं को मजबूत करने एवं लोकसभा में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अक्सा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी रतसर कला बलिया की सचिव दीप्ति सिंह और संरक्षक निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला स्मृति सिंह के द्वारा एक अभियान रतसर कला में चलाया गया और लोगो को कल अंतिम चरण में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। अक्सा फाउंडेशन की संरक्षक स्मृति सिंह ने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपलोगों के एक-एक वोट का महत्व है। आपलोगों के विवेकपूर्ण मतदान से लोकसभा का प्रतिनिधि का चुनाव होगा जो संसद में आपकी समस्याओं को उठायेगा और उसके समाधान के लिए प्रयत्न करेगा। फाउंडेशन की सचिव दीप्ति सिंह ने मतदाताओं से कहा कि बढ़ती गर्मी की वजह से मतदान का प्रतिशत कम नहीं होना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सीमा पर हमारे जवान सर्दी, गर्मी और विपरीत मौसम का परवाह किए बगैर चौबीस घंटे देश रक्षा के लिए तैनात हैं। देश में एक मजबूत सरकार के निर्माण के लिए आपलोगों को भी थोड़ा समय निकालकर मतदान अवश्य करना चाहिए। राष्ट्रहित के लिए यह आपलोगों का कर्तव्य है।
अभियान के अध्यक्ष अनुभव आनंद सिंह रहे। कार्यक्रम में रोहित, भोला, हरकेश, तृप्ति सिंह और मुक्ता नंद सिंह रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश;विधानसभा निर्वाचन 2018 में सी-विजिल एप से 3990 आईं शिकायतें, 2023 में अब तक 11 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निराकरण।

rktvnews

बागपत:टीम भावना से करें निर्वाचन के कार्य बड़े छोटे की ना हो कोई भावना: जिलानिर्वाचन अधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 फ़रवरी 26

rktvnews

ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध एथलीट कर्णम मल्लेश्वरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

जबलपुर एयरपोर्ट और मदन महल फ्लायओवर वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जाना जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:16 एवं 17 नवम्बर को निर्वाचन शिकायतों के निराकरण के लिये दल गठित।

rktvnews

Leave a Comment