RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : बनाही रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनायेंगे : आरके  सिंह

शाहपुर चुनाव कार्यालय में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 मई। केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद आर के सिंह ने भोजपुर जिला के शाहपुर के लोगों की चिरपरिचित मांग बनाही रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बनाही रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनायेंगे। इस घोषणा पर लोगों ने खुशी जताई। केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा कि आप लोगों की जो भी मांग होगी उसे पूरा किया जायेगा, यह मेरा वादा है। उन्होंने अबकी बार चार सौ पार का नारा लगाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने की बात दुहराई। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने शाहपुर नगर पंचायत में जनसंपर्क अभियान के दौरान चुनाव कार्यलय में कार्यकर्ताओं के बीच बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूरे लोक सभा क्षेत्र की जनता का अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। जनता के वायदे पूरा नहीं करूॅगा तो अगले लोकसभा चुनाव में वोट मांगने नहीं आउंगा। उन्होंने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष बताया और बचे काम पूरा कराने का भरोसा जताया। बनाही रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों को रुकवाने की मांग पत्रकारो द्वारा की गई थी। लेकिन उक्त मांग पूरी नहीं हुई थी। जिससे लोगों में नराजगी थी। इस अवसर पर भाजपा नेता भुअर ओझा, रीतेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, अखिलानंद ओझा, अंकित पाण्डेय, बंटी पाण्डेय, धर्मेंद्र गुप्ता, पंकज तिवारी, चंदन पाण्डेय, गनू पाण्डेय,संजय पाण्डेय, बिध्यांचल जयसवाल, आदि नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

पटना: भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर राजभवन में “महात्मा गांधी की प्रासंगिकता” विषय पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

गाजीपुर:संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आचार्य पवन नायक द्वारा फरना ग्राम में चल रहा है श्रीमद् भागवत कथा, श्रद्धालु हो रहे भाव विभोर।*

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के समाधान हेतू दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

दुमका:वन प्रमंडल कार्यालय, दुमका द्वारा “टेक लीफ स्मार्ट टेक ग्रीन माइंड्स – डिजिटल एंगेजमेंट जोन” का आयोजन।

rktvnews

दुमका:शिकारीपाड़ा प्रखंड में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण, प्लास्टिक पृथक्करण केंद्र का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment