RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:अवैध रूप से कृत्रिम रेत बनाने में संलग्न एलएनटी मशीन व तीन डम्पर जब्त।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश) 30 मई।जिले में रेत के अवैध उत्खनन व कारोबार के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में भितरवार राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत करहिया क्षेत्र में अवैध रूप से कृत्रिम रेत बनाने में उपयोग में लाई जा रही एक एलएनटी मशीन व तीन डम्पर जब्त किए गए हैं। इसी तरह मुरार के उटीला थाना क्षेत्र में एक ओवर लोडेड रेत का डम्पर जब्त किया गया है।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले के सभी एसडीएम व अन्य राजस्व अधिकारियों को अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में भितरवार एसडीएम डी एन सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
एसडीएम भितरवार श्री सिंह ने बताया कि करहिया ग्राम के नजदीक एक जगह पर अवैध तरीके से मुरम से कृत्रिम रेत तैयार की जा रही थी। राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर एक पोकलेन (एलएनटी) मशीन व रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन डम्पर जब्त किए हैं।
जिला खनिज अधिकारी श्री भूरिया ने बताया कि जब्त किए गए इन वाहनों व मशीनों को पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। रेत के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
करहिया क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिये गई टीम में तहसीलदार चीनौर रत्नेश शर्मा, सहायक खनिज अधिकारी राजेश गंगेले तथा आरआई, पटवारी व संबंधित क्षेत्र के कोटवार शामिल थे।

Related posts

देवघर: उपायुक्त ने जनता दरबार में किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

रोहतास: परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने हेलमेट की उपयोगिता सुनिश्चित करने हेतु दिए दिशा निर्देश।

rktvnews

इंदौर में बुधवार को भी जारी रही फटाखा दुकानों/ फैक्ट्री/गोदामों की जांच।

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद कार्यक्रम में दिखी नारी शक्ति की नई तस्वीर।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बेंगलुरु में निमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

भारत ने वियतनाम में संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस-2025 पर पुनः भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

rktvnews

Leave a Comment