RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

राजस्थान:मिलावट के खिलाफ अभियान ,4 हजार 400 लीटर देशी घी 800 लीटर सरसों तेल सीज।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )29 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 4 हजार 400 लीटर देशी घी एवं 800 लीटर खाद्य तेल मिलावटी होने की आशंका पर सीज किया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के अतिरिक्त आयुक्त श्री पंकज ओझा ने बताया कि सूरजपोल मंडी जयपुर में पंचशील इंडस्ट्रीज फर्म खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा।
यहां पर टैगोर ब्रांड का कच्ची घाणी का 808 लीटर सरसों तेल अमानक होने के संदेह पर सीज किया गया। इसी प्रकार गोकुल गाय का 418 लीटर घी अमानक होने की आशंका पर सीज किया गया।
एक्ट के तहत सभी के सैंपल भी लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा पवन गुप्ता, लोकेश, रतन गोदारा एवं देवेंद्र आदि ने यह कार्यवाही की।
एक अन्य कार्रवाई में विश्वकर्मा रोड नंबर 6 पर झंडेवालाज फर्म के यहां लगभग 4 हजार लीटर घी संदेह के आधार पर सीज करने की कार्यवाही की गई।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट।

rktvnews

भोजपुर : ठनका गिरने से एक की मौत।

rktvnews

विधि और न्याय मंत्रालय, विधायी विभाग, राजभाषा खंड की 14वीं “हिंदी सलाहकार समिति” की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

भारत की राष्‍ट्रपति राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान (निफ्ट) के 18 परिसरों के संयुक्‍त दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

rktvnews

राजस्थान: युवा स्वस्थ जीवन एवं राष्ट्र निर्माण के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें :राजस्व, राज्य मंत्री

rktvnews

Leave a Comment