RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अभिनव पहल,अब पर्यावरण मार्ग के नाम से जाना जायेगा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कार्यालय का रास्ता।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)29 मई। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव विजय एन ने कहा कि राज्य में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एवं आमजन को अधिकाधिक पौधरोपण हेतु जागरूक करने के लिए झालाना स्थित मंडल कार्यालय के मुख्य रास्ते पर सड़क के किनारों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण मार्ग बनाया गया है। अब मंडल कार्यालय का मुख्य रास्ता पर्यावरण मार्ग के नाम से जाना जायेगा।
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव श्री विजय एन ने बुधवार को यहाँ वृक्षारोपण कर पर्यावरण मार्ग का शुभारम्भ किया । उन्होंने कहा कि सड़क के किनारो पर सघन वृक्षारोपण होने से न केवल यहाँ आस पास होने वाले प्रदूषण से मुक्ति मिल पायेगी बल्कि आमजन को भी यह सन्देश मिलेगा की प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए वृक्षारोपण कितना आवशयक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह मार्ग अब हरियाली से भरपूर एवं छाँयादार होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 5 जून को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आमजन को पर्यावरण संवेदना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंडल द्वारा इस तरह की अभिनव पहल की गयी है।

मंडल के आम नागरिक भी निभाए पर्यावरण मार्ग पर किये गए वृक्षारोपण की जिम्मेदारी—

इस अवसर पर सदस्य सचिव ने कहा कि पर्यावरण मार्ग आम जन को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करने को लेकर समर्पित है,अतः पर्यावरण मार्ग पर किये जाने वाले वृक्षारोपण की सुरक्षा मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ आमजन की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसे हमे सजगता से निभाना होगा।
इस अवसर पर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

Related posts

इंडिया टेकेड में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी:राजीव चंद्रशेखर

rktvnews

भोजपुर:गांधी जयंती पर NSS एवं NCC ने चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:40 बाल ह्रदय रोगियों को एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया पटना।

rktvnews

तीन दिवसीय स्किन ट्रीटमेंट एवं टूस फेशियल कार्यशाला का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

अहमदाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग,दर्जनों दमकल की गाड़ियां पहुंची।अधिकांस्तः मरीजों को निकाला गया बाहर

rktvnews

नाग पंचमी के अवसर पर पूजा संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment