RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : भीषण गर्मीं के प्रकोप से स्कूली बच्ची हुई बेहोश।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 मई। गर्मीं के बढते प्रकोप से भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय, बिलौटी की एक स्कूली बच्ची काजल कुमारी बिमार हो गई और बेहोश होकर गिर पङी। उसके नाक से खून निकलने लगा। जिसको देखकर विद्यालय प्रबंधन के होश उङ गये। आनन फानन में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा तत्काल इलाज कराया गया। तब बच्ची को होश आया। घटना की सूचना मिलते ही बच्ची के अभिभावक विद्यालय पहुँचे। प्रधानाध्यापक श्वेता कुमारी ने बताया कि बीमार बच्ची क्लास सात की काजल कुमारी है जो सरैंया-बिलौटी की रहने वाली है। भयानक गर्मीं के कारण बच्ची की तबियत खराब हो गई। जबकि मध्य विद्यालय भरौली, धवरी, टीकापुर सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के स्कूली बच्चे और बच्चियों का हाल बेहाल है। मध्य विद्यालय भरौली के प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता ने भी विद्यालय में बच्चों के बिमार होने की बात बताई। वहीं गर्मीं के भीषण प्रकोप के बीच बिजली का गुल रहना लोगों के बीच परेशानी का सबब बन गया है।

Related posts

BSDAV में विज्ञान, कला-शिल्प प्रदर्शनी की धूम!डीएवी में आयोजित आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीवन में प्रकाश, पवित्रता और बंधुत्व का संदेश जाता हैं : डा.कुमार जितेंद्र

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- गंगासागर के लिए रवाना हुए 400 वरिष्ठ नागरिक, ढोल नगाड़ों की थाप के बीच दिखा उत्सवी माहौल।

rktvnews

राजस्थान:कोटा शहर में हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, हवाई हमले की सूचना पर दिखा क्विक रेस्पॉन्स, समय पर शुरू किए राहत व बचाव कार्य।

rktvnews

कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक राम ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर एवं ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना:बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment