RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:कुशवाहा समाज ने भरी हुंकार सुदामा प्रसाद की जय-जयकार।

अशोक स्तम्भ के अपमान का बदला लेने का समय आ गया है : आलोक कुमार मेहता, पूर्व शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 मई।आज धोबीघटवा स्थित बुढ़िया लॉज में कुशवाहा समाज के द्वारा बैठक कर इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को जीत की माला पहनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता अनाइठ के पूर्व वार्ड पार्षद जगदीश सिंह और संचालन प्रो. फुलेश्वर सिंह ने किया।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कुशवाहा समाज की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा नए संसद भवन में अशोक स्तंभ के जगह सेंगोल की स्थापित करने का बदला चुकाया जाएगा। भोजपुर सहित पूरे बिहार का कुशवाहा समाज भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करेगा।
उन्होंने कहा कि हमारे समाज के एक-एक इतिहास को भाजपा सरकार मिटा देना चाहती है इसलिए खुद आलोक मेहता आपके सामने सुदामा प्रसाद बनकर आया हैं। कुशवाहा समाज के प्रत्येक नागरिक को सुदामा प्रसाद बनकर भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लडना होगा।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव जगदेव बाबू के विरासत को बचाने की लड़ाई है। वे अपने समाज के हक और अधिकार लिए लड़ते हुए शहीद हो गए परंतु उन्होंने अपने विचारधारा से कभी भी समझौता नहीं किया।
सभी लोगो से हाथ उठवा कर आरा लोकसभा उम्मीदवार सुदामा प्रसाद जी को विजई के माला पहनाया।
डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बनाए हुए संविधान को भाजपा के नेता खुलेआम खत्म कर मनुस्मृति लागू करने की बात कर रहे हैं। मनुस्मृति लागू हो जाने के बाद गरीबों, दलितों और शोषितों को ना ही पढ़ने और ना ही बोलने का अधिकार बच पाएगा। यह संविधान की ही देन है कि आपके सामने गरीब परिवार का एक लड़का विधायक बन कर आया है। भाजपा की सरकार ने हमेशा ही पिछड़ों के साथ छल करने का काम किया हैं।
उन्होंने कहा कि भाकपा-माले दलित-पिछड़ों के हक और अधिकार के लिए लड़ती रही है। इस बार आरा से सुदामा प्रसाद को एक-एक मत देकर जिताने का काम करना है।
बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने झंडे उपर तीन तारा वाला बटन दबा कर सुदामा प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
बैठकबको दुर्गावती मौर्या, कैप्टन सतेंद्र सिंह, आइसा नेता रौशन कुशवाहा, छात्र नेता अनूप मौर्य,भोला महतो, ज्ञानचंद कुशवाहा, वीरेंद्र शाक्य, रामनाथ सिंह, कृष्णा बौद्ध, डा.रश्मि सिन्हा , सिकंदर कुशवाहा, मिल्टन कुशवाहा, उमेश कुशवाहा,चिंटू कुशवाहा, अखिलेश सिंह, विकाश मौर्या, डा. मंजुल सिंह, भुनेश्वर सिंह , पुतुल महतो सहित अनेकों कुशवाहा समाज के बुद्धिजीवी नेतागण ने संबोधित किया।
अंत में नेत्र चिकित्सक और आप नेता डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और तीन तारा जिंदाबाद के नारों के साथ कुशवाहा समाज की सभा का समापन हुआ।

Related posts

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीता वशिष्ठ हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए स्थापित गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष नियुक्त।

rktvnews

बक्सर में युवा महोत्सव 2024 के लिए सभी विधा में प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग आयोजित।

rktvnews

बक्सर:आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 150 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई।

rktvnews

महान साहित्यकार,प्राध्यापक और राजनेता थे शैलेंद्रनाथ श्रीवास्तव : पूर्व राज्यपाल

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुवाहाटी में मारवाड़ी समाज को सम्बोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment