RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअपराधव्यापार

अडानी मामले में मीडिया रिपोर्टिंग रोकने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में आदेश आने तक मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज की। ये याचिका एडवोकेट एमएल शर्मा ने दायर की थी। CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, “हम मीडिया के खिलाफ कभी भी कोई निषेधाज्ञा जारी नहीं करने जा रहे हैं।” जब शर्मा ने यह कहते हुए अपने अनुरोध को दोहराया कि मीडिया सनसनी पैदा कर रहा है, तो सीजेआई ने दोहराया कि “उचित तर्क दें, मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक नहीं लगाई जा सकती।सीजेआई ने ये भी कहा कि बेंच जल्द ही आदेश पारित करेगी। बता दें, पिछले हफ्ते सीजेआई की अगुवाई वाली पीठ ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में भारतीय निवेशकों की सुरक्षा के लिए नियामक तंत्र की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन पर आदेश सुरक्षित रखा था। पीठ ने प्रस्तावित समिति में शामिल करने के लिए सीलबंद लिफाफे में केंद्र सरकार द्वारा सुझाए गए नामों को स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया था।

Related posts

गिरिडीह:वित्तीय समावेशन के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की विशेष पहल : क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची का गिरिडीह आगमन एवं हरला पंचायत में समावेशन शिविर का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:नागरी प्रचारिणी सभा पूर्व अध्यक्ष प्रो गदाधर सिंह की पुण्यतिथि मनी।

rktvnews

शतरंज का प्रशिक्षण सम्पन्न! जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 14 मई 23 से।

rktvnews

उत्तराखंड: गढ़वाली फीचर फ़िल्म “मेरी प्यारी बोई” के प्रीमियम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

सल्फर (होमियोपैथी)

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय, सुगासार का किया निरीक्षण,गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर दिया जोर।

rktvnews

Leave a Comment