RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सीहोर में मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)23 मई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मध्य प्रदेश) अनुपम राजन ने आज सीहोर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँचकर लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत आगामी 4 जून को 3 संसदीय क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाली जिले की 4 विधानसभाओं की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रॉंग रूम का सीसीटीवी लाईव डिस्प्ले तथा कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने पुख्ता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से संचालित रहें।
निरीक्षण के दौरान सीहोर एसपी मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, एएसपी गीतेश गर्ग, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद सिंह राजावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गोट वैली योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय गोट वैली क्रियान्वयन, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग में आयुर्वेद प्रक्रिया पुस्तिका के मसौदा के लिए आयोजित कार्यशाला का समापन।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने किया कोषागार कार्यालय का निरीक्षण, वज्रगृह निर्माण को लेकर दिए निर्देश।

rktvnews

बिहार ने LEADS 2025 फ्रेमवर्क में दर्ज की बड़ी उपलब्धि।

rktvnews

प्रदेशवासियों को महंगाई से मिली आजादी राजस्थान वर्ष 2030 तक बनेगा अग्रणी राज्य समाज के सभी वर्गों का योगदान है जरूरी: मुख्यमंत्री – सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह – मुख्यमंत्री ने ईआरसीपी को लेकर की बड़ी घोषणाएं

rktvnews

राजस्थान:सामाजिक बदलाव में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय, महिलाएं नई पीढ़ी में संस्कृति और संस्कारों की संवाहक:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment