RK TV News
खबरें
Breaking News

मतदाता जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना वीकेएसयू आरा की महत्वपूर्ण भूमिका:आदित्य कुमार सिंह एम्बेसडर एस बी कालेज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई।आम निर्वाचन 2024 का पांचवा चरण समाप्त हो गया है। मतदान का प्रतिशत देखा जाए तो बिहार मे लगभग 50 प्रतिशत तक चल रहा है ।जिसे संतोषप्रद नहीं कहा जा सकता है न लोकतंत्र के लिए सही। 5 साल पर चुनाव हो और उसमें भी मात्र 50% ही लोग भाग ले इसे जायज नहीं कहा जा सकता। इन सारे बिंदु पर मंथन करते मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान पूरे राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव आयोग की पहल पर चलाया जा रहा है। जब तक पुरुष और महिला तथा युवा अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे तब तक सही मायने में चुनाव अथवा सही जनप्रतिनिधि का चयन कैसे होगा।इन्हीं मुद्दों पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्यवक द्वारा सक्रिय और वरीय स्वयंसेवकों को चयनित कर आम निर्वाचन 2024,जिला निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, नोडल पदाधिकारी के पास सूची प्रेषित है जिसमें बुधवार को आदित्य कुमार सिंह,एस बी कालेज, स्नातक प्रतिष्ठा राजनीति विज्ञान,तृतीय वर्ष, चयनित एम्बेसडर से बातचीत कर जानने की कोशिश कर रहे हैं की जागरूकता का कार्य कैसे चल रहा है, अभी तक क्या-क्या हुआ और कहां-कहां इसका प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।
आदित्य कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के माध्यम से कॉलेज द्वारा गोद लिए गांव बड़कागांव की दलित बस्ती में मतदाताजागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया। कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच हस्ताक्षर अभियान, छात्र संवाद कार्यक्रम ,रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता ,संगोष्ठी ,ग्राम चौपाल ,डोर टू डोर कंपेनिंग ,नव युवा मतदाता सम्मेलन आदि कार्यक्रम चलाए गए ।यह कार्यक्रम 26 मई तक ही निर्धारित योजना के अनुसार चलाया जाएगा। इसी क्रम में शहीद दिवस पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा रैली निकाली गई जिसमें क्षेत्रीय निदेशक श्री गिरिधर उपाध्याय जी उपस्थित रहे।
भोजपुर समाहरणालय स्वीप कोषांग, नोडल पदाधिकारी मैडम हिना के नेतृत्व में विश्व विद्यालय कैंपस एंबेसडर सहित सभी कॉलेज के स्वयंसेवक भोजपुर जिला समाहरणालय से रैली निकाल कर,नारा लगाते हुए,शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए विश्वविद्यालय के राधा कृष्ण सभागार में उपस्थित हुए। जहां एन एस एस समन्वयक डॉक्टर साधना रावत के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। लगातार मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे लगता है कि भोजपुर में मतदान का प्रतिशत आवश्यक बढ़ेगा, मेहनत फलदाई होगा।

Related posts

जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष रसोईया महासंघ ने किया धरना प्रदर्शन।

rktvnews

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति और प्रदर्शन पर हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

33 डुमरी उपचुनाव को लेकर हो रहे मतदान का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा किया गया मतदान स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

श्री प्रेमनिधि रूपकला स्मारक पंच मंदिर मे झूला महोत्सव आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:सी-विजिल एप से आमजन कर सकेंगे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत!100 मिनट में होगी प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व शेर दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment