RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जो बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर दे उसे प्रशांत किशोर कहते हैं!

बिहार का ही लड़का हूं, बंगाल में जैसे नस ढीली की थी, वैसे ही बिहार में इतनी मजबूती से चुनाव लड़वाएंगे कि लालू-नीतीश जैसे नेताओं के दांत खट्टे कर देंगे, इनके बस की बात नहीं कि ये मुझे धकिया दें: प्रशांत किशोर

RKTVNEWS/पटना(बिहार)22 मई।जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज व्यवस्था नहीं बनाएंगे तो कल होकर समाज के लोग बोलेंगे कि प्रशांत किशोर गांवों-प्रखंडों में घूम रहे हैं इनकी तो कोई ताकत ही नहीं है। मुझे नीतीश कुमार और लालू यादव धकिया नहीं सकते हैं। मैं अगर बिहार में लड़ने आया हूं तो इतनी ताकत के साथ लड़ूंगा कि इन सब नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा। पश्चिम बंगाल में आपने मेरा काम देखा होगा कि मैंने ही उनकी नस ढीली की थी । भाजपा ने पूरी भारत की ताकत लगा दी और मैंने कहा था कि 100 पार भी नहीं होंगे। भाजपा वाले हुए 100 पार? जितना पैसा लगाना था उन्होंने लगा दिया पर कुछ नहीं हुआ। समाज में कई ऐसे लोग हैं जो लड़ने के लिए लड़ते हैं। हम उनमें से नहीं हैं अगर लड़ने आए हैं तो इस बात को मानकर चलिए कि जितने का खाका भी दिमाग में लेकर आए होंगे। सोच समझ कर आए हैं कि ये कठिन काम है इसको करने में कितनी ताकत लगानी पड़ेगी, कितना पसीना बहाना पड़ेगा, कितनी व्यवस्था बनानी पड़ेगी और कितना संसाधन लगाना पड़ेगा। सब कुछ सोच-समझ कर व्यवस्था बनाने आए हैं।

जो बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर दे उसे प्रशांत किशोर कहते हैं

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि ये जितने नेता हैं ये सोच रहे हैं हम धकियाने वाले आदमी हैं? बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर देते हैं। हम बिहार के लड़के हैं देशभर का नेता जब चुनाव लड़ता है तो मुझसे सलाह लेता है तो ये नेता मेरा क्या करेंगे। एक बार समाज के लोग खड़े हो गए तो जन बल के आगे कोई बल खड़ी होने वाला नहीं है। इसलिए बिहार के भविष्य के लिए सोचिए और किसी का बंधुआ मजदूर मत बनिए।

Related posts

भोजपुर:रोटरी क्लब आफ आरा के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के नव नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने ली पद की शपथ।

rktvnews

उमरिया:सीईओ जिला पंचायत ने स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण।

rktvnews

काम आएगी किसी की दुआ!

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:गंगा नदी खतरे के निशान से पार, ग्रामीणों पर जान-माल का खतरा बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट।

rktvnews

Leave a Comment