RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयशिक्षा

राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ का जायज मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन

45 रू दैनिक मजदूरी आर्थिक और मानसिक शोषण-जुल्फेकार अली।

भोजपुर/औरंगाबाद,(अनिल सिंह) आज 23/2/23 के भोजपुर जिले में राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ के तत्वाधान में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर अपनी 10सूत्री मांगो संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी भोजपुर को सौंपा।वही औरंगाबाद जिले से प्राप्त खबर के अनुसार राष्ट्रीय एमडीएम रसोईया महासंघ के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फेकार अली के नेतृत्व में अपनी चिर लंबित मांगों के समर्थन में औरंगाबाद के सभी 11 प्रखंडों से महिला पुरुष रसोईया दानी बिगहा पार्क पर सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए और एक वृहद महासभा आयोजित करने के पश्चात रैली निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिलाधिकारी औरंगाबाद कार्यालय परिसर में पहुंच धरना प्रदर्शन शुरू किया और अपनी 10 सूत्री मांगो संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी औरंगाबाद को सौंपा।धरने की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फेकार अली ने अपने संबोधन में रसोईयों की वर्तमान स्थिति पर रोष प्रकट करते हुए कहा की रसोइयों की हालत बंधुआ मजदूरों से भी बत्तर है न ही इनके काम की सुरक्षा है और न जीविका लायक पारश्रमिक भुगतान।सरकार द्वारा जाने अंजाने इनका आर्थिक,सामाजिक,मानसिक,और शारीरिक रूप से शोषण किया जा रहा है जो न्यायोचित नहीं है।सभा का संचालन बिहार प्रदेश प्रवक्ता कुमार त्रिभुवन सिंह ने किया।इस आयोजन में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश सचिव मनीष कुमार,बिहार प्रदेश प्रभारी अजय कुमार,राजू पासवान आदि शामिल थे।

 

Related posts

भोजपुर:अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के बैनर तले मनाई गई संत रवि दास की जयंती।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

rktvnews

अजायब महतो,कामरेड जगदीश मास्टर और शहीद जगदेव प्रसाद जाति नहीं एक विचारधारा थे -जागा कुशवाहा ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

DRCC केंद्र धनुपरा में क्रांति दीदी की रसोई का भोजपुर डीएम राजकुमार ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:सतर्कता दिवस पर जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया संकल्प:सचिव डा सुनीता

rktvnews

Leave a Comment