RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अच्छी शिक्षा हेतु अच्छा स्वास्थ्य होना आवश्यक : योगाचार्य सूरज प्रकाश

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मई। मगंलवार को यूथ फॉर सेवा द्वारा बालिका उच्च विद्यालय महादेवा में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु योग सत्र रखा गया। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योगाचार्य सूरज प्रकाश उपस्थित थे ।
योग सत्र का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापिका डॉक्टर निरुपमा सिंह, जगदीश सिंह, राम जी तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर योगाचार्य सूरज प्रकाश ने कहा कि अच्छी शिक्षा हेतु अच्छा स्वास्थ्य होना आवश्यक है । कहा जाता है कि स्वास्थ्य ही धन है। साउंड माइंड इन ए साउंड बॉडी । इसलिए सर्वप्रथम अपने शरीर पर ध्यान देने की जरूरत है।स्वस्थ रहेंगे तभी शिक्षा ग्रहण की जा सकती है।ऐसे में हम सबको अपने दैनिक जीवन में कुछ समय योग के लिए देना चाहिए। योग भगायें रोग।इस अवसर हम प्रशिक्षण प्राप्त कर गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका डॉ निरुपमा सिंह ने कहा कि यूथ फॉर सेवा समाज हित में विविध प्रकार का गतिविधियां चला रहा है जिसमें पर्यावरण,शिक्षा,स्वास्थ्य, जागरूकता के साथ साथ एक तरफ नवोदित ,एनएमएमएस मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी जैसे बड़े आयोजन करते हैं ।दूसरी तरफ स्वास्थ्य हेतु हेल्थ चेकअप कैंप, ब्लड डोनेशन और समाज सेवा का काम हो रहा है।
कार्यक्रम का संचालन यूथ फॉर सेवा के प्रदेश संयोजक आनंद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन सुरेश कुमार ने किया ।इस अवसर पर बच्चों ने योग के विविध आयामों को जाना और अभ्यास किया इस अवसर पर नर्वदेश्वर उपाध्याय चंद्र भूषण उपाध्याय सूर्यकांत कुमार पुष्पा पांडे वीणा श्रीवास्तव उषा कुमारी गायत्री अघोरी बबली कुमारी पूर्णिमा कुमारी के साथ सैकड़ो छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संभावित बाढ के मद्देनज़र जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी ने की बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी सारण ने स्वतंत्रता दिवस पर चौकीदार मृतकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सहित आपदा आश्रित के बीच अनुग्रह राशि एवं जिले के इंटर व मैट्रिक के टॉपर छात्रों को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्वास्थ्य विभाग भोजपुर कार्यक्रमो का विश्लेषण व जन्मदिन उत्सव आयोजित।

rktvnews

केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा प्रशासकों को तेज गर्मी के दुष्प्रभावों से कामगारों और मजदूरों को बचाने के प्रभावी उपाय करने को कहा।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल से कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौहार्द्र मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment