RK TV News
खबरें
Breaking News

जो गांवों की समस्‍या समझेगा, वही पहुंचेगा लोकसभा: कमलजीत सहरावत

नई दिल्‍ली/राहुल ढींगरा 21 मई।जो पश्चिम दिल्‍ली के गांवों की समस्‍या और हालातों को समझेगा, वही लोकसभा में पहुंचने का अधिकारी होगा। हमें अपने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करना है और इस देश को एक बार फिर सोने की चिडिया बनाना है। मैं आपको यकीन दिलाती हूं कि जल्‍द ही नजफगढ से नांगलोई के बीच भी मेटो दौडेगी। कॉलोनियों और गांवों के बीच की सडकों की हालत और कनेक्‍टिविटी सुधरेगी। सभी जगह पार्क और स्‍पोर्टस फैसिलिटी डेवलप की जाएगी। ये बातें भाजपा से पशिचम दिल्‍ली की लोकसभा प्रत्‍याशी ने बापरोला गांव के प्रोफेसर्स ग्‍लोबल स्‍कूल में आयोजित विशाल जनसभा में कहीं।
भारतीय ग्रामीण परिषद के अध्‍यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रोफेसर डा राजबीर सोलंकी ने बुधवार को पश्चिमी दिल्‍ली स्थ्त अपने स्‍कूल प्रोफेसर्स ग्‍लोबल स्‍कूल में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम दिल्‍ली से लोकसभा प्रत्‍याशी कमलजीत सहरावत के समथर्न में एक विशाल जनसभा एवं स्‍वागत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्‍टीय सचिव एवं दिल्‍ली की सातों लोकसभा सीटों के प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष श्री ओमप्रकाश धनकड भी मौजूद थे। श्री धनकड ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अपने आप में महत्‍वपूर्ण है क्‍योकि ये सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि हर भारतीय की परीक्षा है कि वह अपने देश को कहां देखना चाहता है।
इस अवसर पर राजबीर सोलंकी ने ओपी धनकड एवं भाजपा प्रत्‍याशी कमलजीत सहरावत का पगडी पहनाकर स्‍वागत किया। श्री सोलंकी समेत ओपी धनकड एवं कमलजीत सहरावत ने भी पश्चिम दिल्‍ली के गांवों के विकास और हालात बेहतर करने पर अपने विचार व्‍यक्‍त किए। उन्‍होंने गांवों की अनॉथ्‍र्ाराइज्‍ड कॉलोनियों को नियमित करने का आहवान किया। इस अवससर पर पूर्व निगम पार्षद सुरेश पहलवान, विजय सोलंकी, अरूण शौकीन, इकबाल सहरावत, सीए मनोज, जयभगवान डबास, चुनमुन, वजीर सहरावत और गांवों के अनेक गणमान्‍य अतिथि मौजूद थे। सभी ने अपने लोकसभा क्षेत्र से कमलजीत सहरावत को जिताने का आहवान किया। इस अवसर पर राजबीर सोलंकी ने बताया कि उन्‍होंने अपने स्‍कूल के बच्‍चों को शपथ दिलाई है कि वे अपने माता पिता को मतदान के लिए प्रोत्‍साहित करेंगे।

Related posts

भोजपुर:कबीर के दोहा व पद सत्य व प्रेम के द्योतक : प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

श्रीखाटू श्याम समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

जनहित में उपयोगी कार्य को लेकर उपायुक्त अबु इमरान हुए सख्त!उपायुक्त के निर्देश पर कार्यकारिणी एजेंसी एनआरईपी ने कार्य में रुचि नहीं लेने वाले संवेदकों को तलब कर, दिया अंतिम चेतावनी,तीन दिनों के अन्दर अग्रधन की राशि जमा करें।

rktvnews

भोजपुर: लोजपा (रा) ने चलाया सदस्यता अभियान।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उत्तराखण्ड की अनेक महत्वपूर्ण सड़क एवं अवसंरचना परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया।

rktvnews

Leave a Comment