RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता आरा पहुंचे, व्यायवासियों के बीच किया सम्पर्क ।

झंडे पर तीन तारा पर बटन दबाकर सुदामा प्रसाद को जिताने की अपील की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मई।पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा से भाकपा(माले) विधायक वीरन्द्र प्रसाद गुप्ता ने आज आरा के आरण्य देवी चौक से सिंडिकेट, व कटरा होते हुए तरी मोहल्ला मोड़ तक व्यवसयियों के बीच घूम-घूम कर आराके इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को झंडा पर तीन तारा पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताने की अपील की।
वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सुदामा प्रसाद विगत 46 सालॉं से समाज के वंचित तबकों के साथ-साथ व्यवसायियों के हक-अधिकार व सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे है।
उन्होंने कहा कि मोदी राज में जीएसटी, नोटबंदी, दंगा-फसादऔर कारपोरेट लूट के चलते व्यवसाय बर्बाद हो रहा है।
व्यवसायी संघ के नेता रामेश्वर शाह ने बताया कि कहा कि एकमात्र सुदामा प्रसाद ने ही कोरोना काल में इनकम टैक्स और बिजली बिल माफ करने और व्यवसायिक आयोग का गठन की मांग सदन में उठायी।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख रूप से रजेश गुप्ता, सुरेश विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, अजीत रंजन अधिवक्ता करमू केसरी मनोज गुप्ता, रिंकू गुप्ता, चिन्नू गुप्ता, चंदन रौनियार, अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, ओमप्रकाश मुन्ना, भुनेश्वर यादव सुभाष यादव, मो. सोहेल खान श्याम चौधरी कृष्ण केसरी गणेश गुप्ता शामिल थे।
देर रात उन्होंने नवादा मुहल्ले में भी व्यवसायियों की सभा को सम्बोधित किया।

Related posts

राष्ट्रपति ने स्क्वाड्रन लीडर प्रथमेश डी डोंगरे (35823) उड़ान (पायलट) सेवा को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने बुनियादी विद्यालय से आई0टी0आई0 तक पथ प्रमंडल बक्सर द्वारा निर्माणधीन पथ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ टीएनए नेता आर. सम्पंथन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी की मतदाता पुनरीक्षण संबंधी बैठक।

rktvnews

सारण:रेरा अध्यक्ष ने किया एक संवेदीकरण-सह-अभिमुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस – रजत जयंती वर्ष:अंतिम दिवस के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment