RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

रायपुर : एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के प्रदेश के बच्चों में उत्साह का माहौल।

राज्य के 28 जिलों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 81.83 प्रतिशत विद्यार्थी हुए शामिल।

RKTVNEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)19 मई।आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रदेश भर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए इंट्रेंस एग्जाम सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया है। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के निर्देश एवं कड़ी निगरानी में सचिव नरेन्द्र दुग्गा के मार्गदर्शन में परीक्षा का आयोजन किया गया।
एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए हुए परीक्षा में 29200 छात्र छात्राएं शामिल हुईं जबकि 35684 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, इसका प्रतिशत 81.83 रहा। परीक्षार्थियो का तिलक लगाकर स्वागत किया। परीक्षा परिणाम राज्य स्तर पर घोषित होगा और काउंसिलिंग पद्धति से प्रवेश दिया जाएगा।
आदिम जाति विभाग के अधिकारियों ने आज यहाँ बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 6वीं में सत्र 2024 – 25 में प्रवेश के लिए इंट्रेंस एग्जाम आयोजित की गई है। प्रदेश के 28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के 29200 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। इसका प्रतिशत 81.83 रहा जबकि 6484 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल नहीं हुए। कुल 35,684 छात्र छात्राओ ने पंजीयन कराया था। इनमे 17 हजार 411 बालक और 18 हजार 273 बालिका शामिल हैं। एकलव्य शाखा प्रभारी उपायुक्त प्रज्ञान सेठ द्वारा उक्त संबंध में आवश्यक लिखित निर्देश जारी कर अधिकारियों को कार्य सौंपे गए जिससे परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related posts

केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ”सहकारिता के क्षेत्र में विश्‍व की सबसे बड़ी अन्‍न भंडारण योजना“ के लिए एक अंतर-मंत्रालयीय समिति (आईएमसी) के गठन और सशक्‍तिकरण को मंज़ूरी

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रपति ने गुना जिले के म्याना रेलवे स्टेशन को किया सम्मानित।

rktvnews

पटना:इस्सयोग भवन में संपन्न हुआ दशम मूर्ति-प्राण- प्रतिष्ठा समारोह।

rktvnews

नोट्रेडेम कप जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

बागपत:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

डॉ बृजेश पांडेय शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित!मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment