RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भूगोल विभाग तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई। शनिवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की अंगीभूत इकाई सहजानंद ब्राह्मसि कॉलेज में भूगोल विभाग तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी, मुख्य वक्ता डॉ दीप नारायण कुमार , सहायक प्राध्यापक पटना ट्रेनिंग कॉलेज , संयोजिका सह विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा कुमारी तथा सह संयोजक डॉ सद्दाम हुसैन, डॉ मुन्ना कुमार ज्योति एवं डॉ महताब इमाम के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।सेमिनार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भूमिका तथा प्रन्यायन पर हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ दीप नारायण कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विभिन्न आयामो तथा परिभाषा, महत्व, उपयोगिता आदि को रेखांकित किया। संयोजिका डॉ मनीषा कुमारी ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाली । सहसंयोजक डॉ सद्दाम हुसैन ने उच्च शिक्षा मैं नैक ग्रेडिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संचालन डॉ मनीषा कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सद्दाम हुसैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ मुन्ना कुमार ज्योति, डॉ महताब इमाम, का अहम् योगदान रहा। इस कार्यक्रम में डॉ कनक लता कुमारी, डॉ अभिनव आनंद, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ प्रेमलता, डॉ मिराज दानापुरी, ,डॉ आशा रानी, डॉ अनामिका, डॉ पूजा, डॉ पंकज कुमार, डॉ कुमार शिव शंकर, डॉ बेनक़टेश चौधरी, डॉ राकेश कुमार, डॉ डी पी राय, डॉ अशोक तिवारी,शोधार्थी मोo रमजान, रामदास पासवान,भरत सिंह, ललन सिंह, सलोनी, राणा आफरीन, समा, सपना, सुमित, गोलू, राकेश, देवराज, दीपक राज, रोशनी कुमारी इत्यादि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

डेंगू से बचाव हेतु सावधानी है जरूरी।

rktvnews

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह कल 28 मई से 30 मई, 2023 के बीच नाइजीरिया का दौरा करेंगे, जहां वे नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्री बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग के रक्षा एवं अंतरिक्ष आयुक्त से भेंट की।

rktvnews

बिहार:मधुबनी से ‘मेड इन बिहार’ की नई पहचान गढ़ रहा “सावी ग्लोबल”

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने बड़ौत की ऐतिहासिक पावन धारा से किया शुभारंभ!मिट्टी को नमन वीरों को वंदन देश के लिए बलिदान हुए शहीदों को जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि और शहीदो के परिजनों को किया सम्मानित।

rktvnews

माता खीर भवानी मेला, 2023 कश्मीरी पंडितों और कश्मीर घाटी के स्थानीय लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment