RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

फागुन उत्सव आयोजित।

होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन की कुंज गलीन में।

आरा/भोजपुर (दिनेश प्रसाद सिन्हा) नेशनल साइंटिफिक रिसर्च एंड सोशल एनालिसिस ट्रस्ट एवं श्री हनुमत संगीतालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फाग उत्सव ट्रस्ट के सभागार में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता श्याम कुमार राजन जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत आनंद राज और आकाश राज ने आज जमुना के तीर ए राधा होली खेले आईह संयुक्त होली गीत से किया। लालू कुमार ने जमुना के तीरे राधा आ ज इतू राधा गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंकज कुमार ने बाबा हरिहर नाथ गाकर खूब रंग जमाया। ध्रुव नारायण सिंह जी ने कीर्तन के माध्यम से होली की प्रस्तुति दी जिस पर तबले पर संगत अमित सिंह ने किया। राकेश कुमार मिश्र जी ने होली खेले नंदलाल गाकर श्रोताओं को झुमाया। संगीतालय के केंद्र अधीक्षक पंडित ब्रजेंद्र महाराज ने होली खेले रघुवीरा अवध में और फाग सुमिरत श्री भगवान आहे लाला गाकर समारोह को फागमय बनाया । सभी कलाकारों के साथ तबले पर संगत सुगन कुमार ने किया। इस मौके पर बिल्डर रणधीर गुप्ता, वीणा सहाय, तरुण कुमार, वरुण कुमार , विभूति, अनामिकासहित कई गणमान्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन ब्रजेंद्र महाराज ने किया।

Related posts

गढ़वा:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त की त्वरित संवेदनशील पहल, निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षक,जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम के नामरूप में असम वैली उर्वरक और रसायन कंपनी लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना की आधारशिला रखी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अब चुनाव में मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी मिलेगी पोस्टल बैलेट से वोट करने की सुविधा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ असम की शहरी विकास योजनाओं और बिजली क्षेत्र के परिदृश्य की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment