RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोपाल:गैस राहत चिकित्सालयों में प्रतिनियुक्ति पर ली जायेंगी चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएँ।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 17 मई।गैस राहत चिकित्सालयों के लिये विशेषज्ञों, कंसलटेंट और चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति पर ली जायेंगी। संचालक गैस राहत एवं पुनर्वास ने बताया कि भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास विभाग के अधीन 6 चिकित्सालयों एवं 9 औषधालयों में चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिये वरिष्ठ परामर्शी (प्राध्यापक के समकक्ष), परामर्शी (सह प्राध्यापक के समकक्ष), कनिष्ठ परामर्शी (सहायक प्राध्यापक के समकक्ष), विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों पर 2 वर्षों की अवधि के लिये प्रतिनियुक्ति पर सेवाएँ ली जाना हैं।
संचालक गैस राहत एवं पुनर्वास ने बताया कि इच्छुक चिकित्सक विभागीय वेबसाइट www.bgtrrdmp.mp.gov.in से आवेदन डाउनलोड कर पूर्ण जानकारी भरकर समक्ष में अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से संचालनालय, गैस राहत एवं पुनर्वास, शिवाजी नगर, भोपाल में 10 जून, 2024 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

मंदिर मुक्ति आंदोलन की रणनीति के साथ महाकुंभ में संपन्न हुई विहिप की त्रि-दिवसीय बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नवसारी में विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: क्षत्रिय कल्याण संघ के कार्यालय पहुंचे मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,महाराणा प्रताप को किया नमन।

rktvnews

राजस्थान:कस्तूर चंद मिश्रा बने भारत परिषद के राजस्थान प्रदेश संयोजक।

rktvnews

सूचना एवं संचार मंत्रालय में सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने भारत टेलीकॉम 2024 में भारत 5 जी पोर्टल और वेंचर कैपिटलिस्ट/निवेशकों की बैठक का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment