RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी माइक्रो ऑब्ज़र्वर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTVNEWS/बक्सर (बिहार)15 मई।आज आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी,अंशुल अग्रवाल के निर्देशानुसार 33-बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी माइक्रो ऑब्ज़र्वर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित किया गया। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 240 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण ए०के० जॉय, भा०प्र०से०, सामान्य प्रेक्षक द्वारा किया गया।
सामान्य प्रेक्षक द्वारा प्रशिक्षण के सभी कमरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी माइक्रो ऑब्ज़र्वर पदाधिकारियों को चुनाव की महत्ता को देखते हुए संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण पूरी गहनता से प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी को मतदान प्रक्रिया की निगरानी करते हुए जिले में निष्पक्ष एवं त्रुटि रहित मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।
सामान्य प्रेक्षक द्वारा सभी माइक्रो ऑब्ज़र्वर को अपना दूरभाष नंबर उपलब्ध कराते हुए चुनाव से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, जिला स्थापना पदाधिकारी बक्सर , प्रधानाध्यापक एमपी हाई स्कूल, मुख्य मास्टर प्रशिक्षक, अन्य मास्टर प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षण कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

‘‘श्रमिक राष्ट्र के विश्वकर्मा हैं’’: डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्र-निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका पर जोर दिया।

rktvnews

योगाभ्यास करने वाले वरीय सदस्यों को सम्मानित कर योग दिवस मनाया गया।

rktvnews

भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का समुद्र में मादक पदार्थ विरोधी अभियान।

rktvnews

भोजपुर:सीनेट सदस्य डॉ० विनोद कुमार सिंह ने महाविधालय निरीक्षक पद पर डॉ० राजू मोची की नियुक्ति पर प्रेषित की शुभकामनाएं।

rktvnews

विश्व मधुमक्खी दिवस पर बालाघाट में केंद्रीय कृषि मंत्री के आतिथ्य में वृहद कार्यक्रम।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को होली की दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment