RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने प्रखण्ड प्रमुख पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी किया गठित।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)14 मई। बीती रात्रि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास फोरलेन पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना में सैदपुर निवासी सदर प्रखंड प्रमुख जय कुमारी देवी के पुत्र अखिलेश कुमार की गोली लगने के बाद मृत्यु हो गई थी। जिसे लेकर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु शव के साथ प्रदर्शन किया गया था। जहां भोजपुर एसपी के पहुंचने एवम् अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वाशन पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका अंत्यपरीक्षण कराया।
इस संबंध में भोजपुर एसपी द्वारा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एस आई टी टीम का गठन किया गया है और गठित टीम द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर छापेमारी की जा रही है।

Related posts

47वां सिविल लेखा दिवस कल नई दिल्ली में मनाया जायेगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मन्नतु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

टीपीएस कॉलेज में एडवांस मोलेक्युलर बायोलॉजी टेक्नोलॉजी पर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित।

rktvnews

09 मार्च 24 को व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बेनीपुर तथा बिरौल में लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

सारण:सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत जागरुकता रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

श्रीमद्भागवत लौकिक और अलौकिक पक्षों की प्राप्ति का सुन्दर राजमार्ग है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment