RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रत्याशियों की उपस्थिति में किया गया ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)10 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण के द्वारा समाहरणालय स्थित एनआईसी में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष/ सचिव/प्रतिनिधि एवं 03-पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र तथा 04- शिवहर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ लोकसभा निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन कार्य संपन्न कराया गया। इस रेंडमाइजेशन में ईवीएम-वीवीपेट को जिला के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के बूथ वार मार्क कर दिया गया। इसके बाद ये ईवीएम अब विधानसभावार बनाए गए डिस्पैच सेंटर पर भेजे जाएंगे जहां कमिश्निंग कराई जाएगी । इस दौरान भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया बताई और रेंडमाइजेशन के बाद निकाले गए सीट पर सभी का हस्ताक्षर प्राप्त किया गया।

Related posts

बिहार: बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन से संबंधित बैठक।

rktvnews

विद्युत् कामगारो का विद्युत् कॉलोनी, गोढ़ना रोड, आरा में यूनियन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

rktvnews

वैशाली:14 नवंबर को होगी मतगणना, सभी आवश्यक तैयारियों के पूर्ण हेतु दिए गए निर्देश : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण में 71.72 प्रतिशत हुआ मतदान,आठ संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न।

rktvnews

साँची में सौर ऊर्जा संरक्षण के लिए अदभुत प्रयास : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

7 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment