RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदान जागरूकता के ले मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन!मतदान अवश्य करें:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई।महंत महादेवानंद महिला कॉलेज आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मतदान जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्रधानाचार्या प्रो मीना कुमारी ने किया।प्रो मीना कुमारी ने मतदाता जागरूकता के लिए छात्राओं का हौंसला हुए कहा की मतदान लोकतंत्र का महा पर्व है जो सबको समान रूप से संविधान द्वारा प्रदत्त है और 5 साल पर एक बार मताधिकार प्रयोग का अवसर मिलता है। इसलिए मतदान अवश्य करें। यह अधिकार और कर्तव्य भी है।
कालेज एनएसएस यूनिट के पदाधिकारीयों डॉक्टर राखी सिन्हा और डॉक्टर सुप्रिया झा द्वारा स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया गया है
इस कार्यक्रम का संचालन कैंपस एम्बेसडर मनीषा कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक गण और छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रों ने बहुत ही उत्साह से बहुत बढ़िया मेहंदी बनाया । मतदाता जागरूकता को लेकर, और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले साक्षी कुमारी और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चंदा कुमारी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली नीति कुमारी को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।मेहंदी प्रतियोगिता में 70 से ज्यादा लड़कियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की।

rktvnews

वाराणसी:लिखा अन्याय हो जिस पर पृष्ठ वो फाड़ देती हूं, शत्रु का चीरकर सीना तिरंगा गाड़ देती हूं : डॉ. गीता पाण्डेय अपराजिता

rktvnews

कपिल सिंह मुनि की स्मृति में आयोजित हुआ ‘अंगिका महोत्सव’, हुई बहुभाषा कवि गोष्ठी!अंग-विभूति सम्मान’ से विभूषित हुई अनेक विदुषियाँ एवं विद्वान।

rktvnews

चतरा:हिंदियाकला के बिरहोर युवाओं से उत्तर प्रदेश में कराया जा रहा बंधुआ मजदूरी” शीर्षक से प्रकाशित खबर तथ्यविहीन है : श्रम अधीक्षक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अप्रैल 25

rktvnews

जयप्रकाश स्मारक समिति ने 5 जून सम्पूर्ण क्रांति दिवस की 49 वीं वर्षगांठ मनाई ।

rktvnews

Leave a Comment